केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू आज विविध कार्यक्रम में शामिल हुए
बिलासपुर। बिलासपुर में घोषणापत्र विमोचन कार्यक्रम,नगर पंचायत बरेला में और नगर पंचायत जरहागाँव में चुनावी सभा में शामिल हुए केंद्रीय शहरी और आवासन राज्यमंत्री तोखन साहू।
बिलासपुर में घोषणापत्र विमोचन कार्यक्रम
आज बिलासपुर में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव 2025 के घोषणापत्र विमोचन कार्यक्रम में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विकास संकल्प एवं हर वर्ग की आकांक्षाओं को समाहित घोषणापत्र का विमोचन किया। घोषणा पत्र में निहित नीतियाँ जन आशीर्वाद से सार्थक होंगी। इस कार्यक्रम में उच्च पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,घोषणा पत्र समिति के संयोजक एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री धरमलाल कौशिक,श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल,जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्री मोहित जायसवाल,जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह,
साथ ही, पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं प्रेस-मीडिया के साथी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
नगर पंचायत बरेला में चुनावी सभा
आज नगर पंचायत बरेला में आयोजित चुनावी सभा में संबोधित करते हुए, भाजपा ने वार्ड वासियों से चुनाव में अपना समर्थन सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया। पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी श्री नरेश पटेल के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए सभा में उत्साहजनक माहौल रहा।
नगर पंचायत जरहागाँव में चुनावी सभा
नगर पंचायत जरहागाँव में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी के साथ भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती रूपाली वेद प्रकाश के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। यहाँ मतदाताओं से अपील की गई – “जरहागाँव के सम्मानित मतदाताओं, आपका एक वोट जरहागाँव का भविष्य तय करेगा!”
साथ ही श्री साहू ने कहा कि आइए, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं और हर वर्ग की तरक्की सुनिश्चित करें। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में आपके समर्थन और सहयोग से विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।





