अमर के प्रयासों से नगर विकास के लिए 99.63 लाख की मिली सौगात

अमर के प्रयासों से नगर विकास के लिए 99.63 लाख की मिली सौगात

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के सतत प्रयासों के फलस्वरूप शहर के विकास के लिए 99.63 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निधि से नगरीय क्षेत्र में नाली, सडक़ और उद्यान विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए जाएंगे, जो शहरवासियों की सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार लाएंगे।
चांदनी चौक से मिलन चौक तक (बाईं ओर) आरसीसी नाली निर्माण के लिए 19.82 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सर्किट हाउस से गायत्री मंदिर चौक होते हुए शिव चौक तक नाली निर्माण के लिए 13.94 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। गीतांजलि विहार फेस-2 में खिलावन प्रसाद जांगड़े गली में नाली निर्माण कार्य हेतु 6.98 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।
इसके अतिरिक्त, अमलतास कॉलोनी गेट से सनफ्लावर अपार्टमेंट गेट तक नाली निर्माण के लिए 4.65 लाख रुपए और रूक्मिणी विहार में नाली निर्माण हेतु 13.25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। के.एल. पांडे के घर के सामने नाली निर्माण के लिए 3.18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
गीतांजलि विहार फेस-2 में सीसी सडक़ नवीनीकरण के लिए 5.34 लाख रुपए और डॉ. नरेंद्र पटेल से जातिया तालाब फूड कोर्ट तक सीसी सडक़ नवीनीकरण हेतु 5.89 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। संजय अपार्टमेंट में डामरीकरण नवीनीकरण के लिए 13.28 लाख रुपए, कल्पना विहार कॉलोनी में गार्डन उन्नयन के लिए 5.30 लाख रुपए और विवेकानंद उद्यान में स्टोर रूम निर्माण व उन्नयन कार्य हेतु 8 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
यह स्वीकृति बिलासपुर की बुनियादी संरचना को मजबूत करने और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *