कमिश्नर ने सीवरेज प्रोजेक्ट के पंपिंग स्टेशन और दुमुहानी एसटीपी का लिया जायजा
सिंप्लेक्स,पीएमसी और अधिकारियों को वर्क प्लान के साथ उपस्थित होने के निर्देश
चिल्हाटी और दुमुहानी एसटीपी में हो रहा पानी ट्रीट
सीवरेज नेटवर्क का भी अवलोकन किया गया

कमिश्नर ने सीवरेज प्रोजेक्ट के पंपिंग स्टेशन और दुमुहानी एसटीपी का लिया जायजासिंप्लेक्स,पीएमसी और अधिकारियों को वर्क प्लान के साथ उपस्थित होने के निर्देशचिल्हाटी और दुमुहानी एसटीपी में हो रहा पानी ट्रीटसीवरेज नेटवर्क का भी अवलोकन किया गया

बिलासपुर । निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने आज सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत अब तक किए कार्य और वर्तमान में जारी काम का जायजा लिया। इस दौरान तोरवा पंपिंग स्टेशन और दुमुहानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचकर जल शोधन के कार्य को देखा। इससे पूर्व पाइपलाइन नेटवर्क और शनिचरी के फर्नीचर दुकान के पास चल रहे कार्य का भी कमिश्नर ने निरीक्षण किया। जायजा लेने के बाद ठेका कंपनी सिंप्लेक्स,कंसल्टेंट पीएमसी और निगम अधिकारियों को पूरा वर्क प्लान के साथ सोमवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजना की समीक्षा करते हुए बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्लानिंग की जा सकें। बिलासपुर नगर पालिक निगम द्वारा जारी सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत चिल्हाटी और दुमुहानी में क्रमश: 17 और 54 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए है,जिसमें अभी चिल्हाटी में 11.5 एमएलडी पानी को ट्रीट किया जा रहा है। सरकंडा क्षेत्र के गंदा पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर उसे ट्रीट किया जा रहा है। इसी तरह दुमुहानी में 54 एमएलडी के प्लांट में हेमुनगर,तोरवा और देवरोखुर्द के 5.72 एमएलडी गंदा पानी शोधन के लिए पहुंच रहा है। चिल्हाटी एसटीपी के लिए जहां 1900 हाऊस कनेक्शन किया गया है तो दुमुहानी एसटीपी में फिलहाल 1650 हाऊस कनेक्शन जोड़ा गया है।  हाऊस कनेक्शन की संख्या में इजाफा होने के साथ ही एसटीपी प्लांट में पूरी क्षमता के साथ कार्य किया जाएगा,जिसका फायदा शहर को मिलेगा। गंदा पानी नदी और पर्यावरण को दूषित नहीं कर पाएगा।

दो पंपिंग स्टेशन पूरा दो पूर्णता की ओर

सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत पांच पंपिंग स्टेशन तैयार करना है। जिसमें से राजकिशोर नगर और तोरवा पंपिंग स्टेशन से तो पानी एसटीपी भेजा जा रहा है वहीं शांतिनगर और मंगला पंपिंग स्टेशन भी लगभग बनकर तैयार है बिजली और उपकरण के कार्य बाकी है। ज्वाली नाला पंपिंग स्टेशन न्यायलयीन प्रकरण की वजह से रूका हुआ है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *