पुलिस की हेलमेट बाइक रैली से सडक़ सुरक्षा माह का आगाज, पुलिस कर्मी सहित जनमानस ने लिया हिस्सा हेलमेट पहनकर सुरक्षा का दिया लोगों को संदेश

पुलिस की हेलमेट बाइक रैली से सडक़ सुरक्षा माह का आगाज, पुलिस कर्मी सहित जनमानस ने लिया हिस्सा हेलमेट पहनकर सुरक्षा का दिया लोगों को संदेश

बिलासपुर। सोमवार सुबह 7:30 बजे से पुलिस ने हेलमेट पहनकर लोगों को जागरूकता बाइक रैली कर सडक़ सुरक्षा माह का आगाज किया। यह आयोजन पूरे एक माह 31 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन के साथ सुरक्षित जन संदेश को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।
पुलिस ने हेलमेट पहनकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है। एसपी के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा माह 2025 में हेलमेट पहनकर बाइक रैली कर आगाज किया गया। सडक़ सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर जिला पुलिस बल ने आज सोमवार की सुबह हेलमेट बाइक रैली अरपा रिव्यू से प्रारंभ किया जो शहर के मुख्य मार्गो से सुरक्षित यातायात के संदेश के साथ गुजरते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुई। हेलमेट बाइक रैली को नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हेलमेट बाइक रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने किया। पुलिस की इस रैली में पुलिस कर्मियों के साथ, होमगार्ड के जवान, चेतना के सदस्य, सडक़ सुरक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी, एनएसएस, समाज सेवी संस्था, स्वयं सेवी संगठनो ने हिस्सा लेकर अपना सहयोग दिया।

लोगों को सुरक्षा का दिया संदेश

पुलिस की हेलमेट बाइक रैली के अवसर पर एसपी श्री सिंह ने हेलमेट की उपयोगिता और उसकी आवश्यकता के प्रति सुरक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस सुरक्षित यातायात प्रदान करने आम जनमानस को जागरूक करने के लिए यह आयोजन हर साल करती है। लोगों को सुरक्षा का संदेश प्रदान करती है।

शहर के सभी चौक चौराहों में पहुंची रैली

पुलिस की रैली शहर के प्रमुख मार्ग देवकी नंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, तारबहार चौक, अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, मंदिर चौक, राजेन्द्र नगर चौक, आंबेडकर चौक से होते पुलिस ग्राउंड में सम्पन्न हुई। पुलिस अधीक्षक ने रैली एवं उपस्थित सभी युवाओं को अतुलनीय बिलासपुर और सुरक्षित बिलासपुर का संदेश दिए भी दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन मुकुल शर्मा व्याख्याता, उमाशंकर पांडे के द्वारा किया गया।

सभी संगठनों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, श्रीमती अर्चना झा, उदयन विहार, सीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सिविल लाइन चकरभाठा एवं समस्त थाना क्षेत्र के प्रभारी, सडक़ सुरक्षा समिति, चेतना के सदस्य, एनसीसी के अधिकारी आशीष शर्मा, एनएसएस के अधिकारी मनोज सिन्हा, पायल लाठ, हमीद खान, अशोक श्रीवास्तव, आर्यन तिवारी, विकास, रितेश शुक्ला, बिंदु कुशवाहा, निवेदिता सरकार, विद्या गोवर्धन, रेखा गुल्ला, आतिश पाल सहित सभी सदस्यगण संख्या में छात्रा छात्राएं उपस्थित रहे।

पुलिस ग्राउंड में आईजी ने किया उद्घाटन

पुलिस बल बिलासपुर द्वारा 6 जनवरी को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर रेंज के आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में बीती शाम 6 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में चेतना हाल में सभी लोगों की उपस्थिति में किया गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *