भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह ठाकुर और ग्रामीण मोहित जायसवाल बनाए गए, प्रदेश प्रतिनिधियों के नामों की भी घोषणा की गई
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के दो नए संगठनात्मक जिले के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है. बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल और बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह को बनाया गया है. पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव के अगुवाई में बैठकों और रायशुमारी बाद अंतत: जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई.
सुबह ग्यारह बजे से ही बीजेपी कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के निर्वाचन प्रक्रिया शरू हुई. भाजपा के निर्वाचन अधिकारी सहित जिले के प्रमुख नेता प्रत्याशीयों के प्रस्तावक और समर्थकों को बुलाकर दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने में लगे रहे इस बीच कार्यालय परिसर में कयासों का दौर चलता रहा कार्यकर्ता अपने पसंद के हिसाब से जिलाध्यक्षों के नामों पर अंदाजा लगाते रहे सरगर्मी भरे माहौल में चुनाव प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने मोहित जायसवाल और दीपक सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की. जिले के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष के ताजपोशी के बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने अभी से संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दे दी. भाजपा के चुनाव प्रभारी अनुराग सिहदेव, विधायक अमर अग्रवाल धरमलाल कौशिक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला,तथा वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने दोनों नव निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी। दोनों अध्यक्षों ने कहा है कि पंचायत से लेकर मेयर और पार्षद भाजपा का ही बनेगा ग्रामीण जिला के अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक संरचना बहुत ही मजबूत है एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले मुझ जैसे व्यक्ति को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर उन ग्रामीण कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा किया है जो सुदूर क्षेत्रों में पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे हैं.आज वे कार्यकर्ता सम्मानित हुए हैं . शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहां कि सभी के सहयोग से बिलासपुर नगर निगम में भाजपा का मेयर होगा और सर्वाधिक पार्षद बीजेपी के ही जीत कर आएंगे ग्रामीण क्षेत्र में ही जनपद एवं जिला पंचायत के सदस्य भाजपा से ही निर्वाचित होंगे। भाजपा संभागीय सदस्यता प्रभारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव ने नाम के घोषणा पूर्व बिलासपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन महापर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान में बिलासपुर जिला ने प्रदेश भर में सर्वाधिक नए प्राथमिक सदस्य बना कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है इसी तरह से बूथ कमेटी के गठन से लेकर 22 मण्डल अध्यक्षों के निर्वाचन प्रक्रिया में बड़ी तत्परता दिखाई जिसके कारण मेरा काम बहुत आसान हो गया आज जिला अध्यक्ष का निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है .
प्रदेश प्रतिनिधियों के नामों की हुई घोषणा
दोनों संगठनात्मक जिलों से प्रदेश प्रतिनिधियों के नाम भी आज तय कर दिए गए ये प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर दीपक सिंह, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋशि, रूक्मणी कौशिक, प्रदीप कौशिक, डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, राजा पाण्डेय, मनोहर सिंह राज निर्वाचित हुये
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पर्यवेक्षक शंकरलाल अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, हर्शिता पाण्डेय, पूजा विधानी, गुलशन ऋशि, घनश्याम कौशिक, किशोर राय, कृश्ण कुमार कौशिक, जयश्री चौकसे, बृजभूशण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, रामप्यारी यादव, तिलक साहू, रामू साहू, सुधा गुप्ता, एस.कुमार मनहर, राकेश चंद्राकर, बीपी सिंह, राकेश तिवारी, गौरी गुप्ता, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, दुर्गा प्रसाद कश्यप, रामेश्वर सिंह राजपूत, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, एस श्रीनिवास राव, लव श्रीवास, इन्द्रजीत क्षत्री, नैनलाल साहू, उमाशंकर कश्यप, रवि मेहर, विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पेंगन वर्मा, सोमेश तिवारी, दिनेश कुमार राजपूत, राजेश तम्बोली, घनश्याम कौशिक, मनीश कौशिक, मनीदास मानिकपुरी, रत्नाकर श्रीवास, पवन कश्यप, दीपक शर्मा, विरेन्द्र पटेल, सीमा साहू, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, शंकरदयाल शुक्ला, जनक देवांगन, उमेश गौरहा, तिलकराम साहू, राधेश्याम मिश्रा, हरनारायण तिवारी सहित भाजपा मोर्चा प्रकोश्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
साहचर्यता और सामूहिकता ही बिलासपुर संगठन की पहचान-अमर
विधायक अमरअग्रवाल ने कहा कि 1996 से लगातार भाजपा में यह व्यवस्था रही कि निर्वाचन प्रक्रिया में भी आम सहमति से अध्यक्ष बनते रहे हैं पिछले 25, 30 साल से प्रदेश के पास कोई भी शिकायत लेकर नहीं गया कांग्रेस शासन काल में भी यहां का भाजपा का संगठन इतना मजबूत रहा कि साहचर्यता और सामूहिकता के साथ संगठन के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाया और बिलासपुर की विशेष पहचान बनी उन्होंने कहा कि पूर्व के मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान के अध्यक्ष सभी मिलकर इस चुनाव में काम करेंगे कल आरक्षण के बाद कभी भी चुनाव आचार संहिता लग सकती है हमें किसी भी हालत में पंचायत तथा निकाय चुनाव में भाजपा को शत् प्रतिशत नतीजे लाकर देना है।
कार्यकर्ताओं को अवसर देने दो पृथक संगठन जिले बनाए गए-धरमलाल
भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा है कि पूर्व अध्यक्ष रामदेव कुमावत के कार्यकाल में चार विधायक सांसद जीत कर आए इसी तरह संगठन में योजनाबद्ध ढंग से कार्यक्रमों के संपादन की कला कौशल कुमावत जी से सीखना चाहिए हमारा बिलासपुर जिला सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाला जिले में शामिल हैं जिसमें मंडल अध्यक्षों, विधायक एव सांसदों की भूमिका रही है उन्होंने कहा कि इस बार तो अध्यक्ष निर्वाचित होने वाले हैं कार्यकर्ताओं की कमी पड़ेगी अत: जवाबदारी का वितरण करना पड़ेगा ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं का समावेश हो सके इसलिए दो जिले बने हैं इससे संगठन भी मजबूत होगा। सभा को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने भी संबोधित किया पूर्व अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में कोरोना जैसी वैश्विक आपदा और विपक्ष में होने के बाबजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरा भरपूर साथ दिया संगठन की दी जिम्मेदारीयों को कदमताल मिला कर सभी ने पूरा किया।

