ट्रक की चपेट में आने के बाद कार में लगी आग, अंबिकापुर के दो युवक जिंदा जले, अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 में लमना के पास हुआ हादसा

ट्रक की चपेट में आने के बाद कार में लगी आग, अंबिकापुर के दो युवक जिंदा जले, अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 में लमना के पास हुआ हादसा

कोरबा। जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 में लमना के पास तेज रफ्तार कार व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक कार के उपर पलट गई एवं दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार अंबिकापुर निवासी दो युवक जिंदा जल गए। वहीं ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बांगो थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार की दोपहर लगभग 2.45 बजे घटित हुआ। कोरबा से लौट रही कार क्रमांक सीजी-15डीयू-2747 में सवार शिवम सिंह 25 वर्ष व विकास भगत 26 वर्ष ने लमना के पास जैसे ही ट्रेलर को ओव्हरटेक किया, सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक से कार की टक्कर गई। टक्कर से बचने के लिए कार चालक ने दाएं गाड़ी मोड़ दी थी। ट्रक के बाद कार सडक़ के नीचे उतर गई, लेकिन कार के उपर ही ट्रक भी पलट गया। हादसे में किसी एक वाहन का फ्यूल टैंक फट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक के नीचे दबे कार सवार युवक शिवम सिंह और विकास भगत जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भडक़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस एवं डायल 112 की टीम ने भी आग पा काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पूर्व ही आग बेकाबू हो गई। टीम ने गंभीर अवस्था में ट्रक के चालक को निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए शिवम सिंह एवं विकास भगत दोनों में मित्रता थी। विनय भगत का चठिरमा में इंडियन आयल का पेट्रोल पंप है। विकास भगत को कोरबा इंडियन आयल के डिपो में काम था, जिसके कारण दोनों शिवम सिंह की हुंडई कार से कोरबा गए थे। दोपहर में दोनों वापस लौट रहे थे। हादसे में मृत शिवम् सिंह कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता स्व. गणेश सिंह के भतीजे थे। शिवम सिंह के पिता ईश्वर सिंह की करीब एक माह पूर्व ही मौत हुई थी। वे अपने पिता के एकलौते पुत्र थे। हादसे की खबर से पूरा परिवार सदमें में है। अंबिकापुर से युवकों के परिजन एवं दोस्त भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *