हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और किशोरी लाल गुप्ता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, समिति ने एयरपोर्ट के इलाके में अवैध मिट्टी और मोरम उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और किशोरी लाल गुप्ता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, समिति ने एयरपोर्ट के इलाके में अवैध मिट्टी और मोरम उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और समिति के वरिष्ठ सदस्य किशोरी लाल गुप्ता के निधन पर धरना स्थल पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जहां एक और शोक सभा में वक्ताओं ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के राष्ट्र निर्माण में योगदान और आर्थिक उदारीकरण के निर्णय जिनके कारण हवाई यात्रा भी 20 श्रेणी और सी श्रेणी के शहरों तक पहुंच पाई है उन्हें याद किया वही किशोरी लाल गुप्ता जी के लिए उनके द्वारा किए गए बिलासपुर के हर जन संघर्ष में योगदान देने और 80 वर्ष से भी अधिक आयु में तार बाहर से एक्टिवा चलाते हुए हवाई सुविधा मा धरने में शामिल होने कि उनके संघर्ष को याद किया ।
डॉ मनमोहन सिंह जी जो बंटवारे के समय पाकिस्तान से उजड़ कर भारत आए और बंटवारे के जख्म उनके और उनके परिवार पर भी थे परंतु फिर भी उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की और सबके लिए एक जैसे विचारधारा के साथ काम किया यह यह पहलू उनके अर्थशास्त्री के रूप में किए गए कार्यों से अलग है और बताता है की आप अपने पुराने जख्मों को भूलकर भी सभी के साथ न्याय करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। दूसरी और श्री किशोरी लाल गुप्ता रेलवे से जुड़ी समस्याओं अंडर ब्रिज बिलासपुर स्टेशन से ट्रेनों को हटाकर उसलापुर ले जाना जैसे बहुत से मुद्दे उठाते रहे और उनका संघर्ष लगातार जारी रहा। शोक सभा के अंत में 2 मिनट मौन धारण कर मृत आत्माओं के शांति के लिए प्रार्थना की गई।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर एयरपोर्ट के क्षेत्र में हो रहे मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। समिति ने कहा कि करीब 1 साल पहले उन्होंने बयान जारी करके इस मामले को उठाया था परंतु तब संभवत लोगों का ध्यान ईश्वर नहीं गया। क्योंकि उसे क्षेत्र में एयरपोर्ट का विकास होना है इसलिए उसे पूरे क्षेत्र को संरक्षित किया जाना आवश्यक है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा औरबिलासपुर के महापौर रामशरण यादव के अलावा आगमन के कम से सर्वश्री समीर अहमद बद्री यादव अनिल गुलहरे रवि बनर्जी केशव गोरख विजय वर्मा महेश दुबे टाटा देवेंद्र सिंह ठाकुर संतोष पीपलवा मोहन जायसवाल राघवेंद्र सिंह प्रतीक तिवारी मनोज तिवारी संदीप बाजपेई प्रकाश बहरानी दीपक कश्यप मजहर खान अमर बजाज चंद्र प्रकाश जायसवाल अशोक भंडारी अखिल अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *