विभिन्न विकास कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम को मिले 13 करोड़ 56 लाख, अधोसरंचना मद से स्वीकृत,स्ट्रीट लाइट,सडक़-नाली और सौंदर्यीकरण पर होंगे खर्च

विभिन्न विकास कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम को मिले 13 करोड़ 56 लाख, अधोसरंचना मद से स्वीकृत,स्ट्रीट लाइट,सडक़-नाली और सौंदर्यीकरण पर होंगे खर्च

बिलासपुर विकास दीप महोत्सव में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कहा था विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने देंगे

बिलासपुर। विभिन्न विकास कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम को अधोसरंचना मद से 13 करोड़ 56 लाख 39 हजार की स्वीकृति मिल गई है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। अधोसंरचना मद से स्वीकृत इस राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सडक़,नाली स्कूलों में बाउंड्रीवाल,स्ट्रीट लाइट,वेंडिंग जोन और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। 23 नवंबर को हुए बिलासपुर विकास दीप महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अपने उद्बोधन में कहा था की बिलासपुर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जिसके बाद नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
अधोसंरचना मद से स्वीकृत इन राशि से शहर में 39 विकास कार्य किए जाएंगे,जिनमें 6 करोड़ 48 लाख 27 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक 34 स्थानों पर सीसी सडक़,नाली बनाई जाएगी। 30 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 52 वसंत विहार चौक में वेंडिंग जोन, 10 लाख में वार्ड क्रमांक 48 मोपका चौक में गार्डन निर्माण।वार्ड क्रमांक 51 ऊर्जा पार्क के पीछे 30 लाख की लागत से मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण और 30 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 47 बीएएनएस स्कूल के पीछे एक पेड़ माँ के नाम उद्यान का सौंदर्यीकरण शामिल है। इके अलावा 5 करोड़ 48 लाख 27 हजार रूपये की लागत से शहर के विभिन्न मार्गों में स्ट्रीट लाइट के कार्य किए जाएंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *