कोयला लोड मॉल गाड़ी भनवारटंक रेल्वे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त,21 वैगन पटरी से उतर एक दूसरे पर चढ़े

कोयला लोड मॉल गाड़ी भनवारटंक रेल्वे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त,21 वैगन पटरी से उतर एक दूसरे पर चढ़े

कटनी रेल खंड में यातायात ठप,120 वैगन अटैच थी मॉल गाड़ी में,रेलवे को करोड़ों का नुकसान

घटना का कारण पता लगाने की रेलवे कर रहा है प्रयास

बिलासपुर। बिलासपुर कटनी रेल खंड पर भनवारटंक रेलवे स्टेशन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया जब 120 बोगी की लॉन्ग हाल्ट ट्रेन के 22 वैगन डिरेल हो गए घटना ठीक रेलवे स्टेशन के आउटर में हुई जिसकी वजह से अप एवं डॉउन दोनों ही लाइन पूरी तरह बंद हो गई फिलहाल रेलवे अपने सभी संसाधनों को लगाकर क्षतिग्रस्त वैगन और मलवा हटाने और यातायात सुचारु करने की कवायद में जुटा हुआ है पर दुर्घटना की वजह से इस रूट से निकलने वाली अप डाउन ट्रेन मिलाकर लगभग आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है वही लंबी दूरी की सारी ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच आज प्रात: 11.11 बजे एक मालगाड़ी का अप लाइन में पटरी से उतरने की घटना हुई है । इसके फलस्वरूप इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है ।
कोयला लोड कर जा रही लॉन्ग हाल्ट ट्रेन भनवारटंक रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना को देखने से ऐसा लगता है जैसे इंजन के पीछे से बोगी को जोडऩे वाली कपलिंग ठीक स्टेशन के पास किसी वजह से टूट गई जिससे लगे झटके की वजह से बोगी डिरेल हो गए, चुंकी मालगाड़ी पूरी तरह लोड थी ,इसलिए ज्यादातर डिब्बे एक ही जगह पर डिरेल होकर एक दूसरे पर चढ़ गए वहीं कपलिंग से अलग होने की वजह से इंजन दुर्घटना वाली जगह से लगभग 200 मीटर दूर जाकर डिरेल हुआ शुरुआती जानकारी के अनुसार यह लॉन्ग हॉट ट्रेन थी जिसमें 58- 58 डिब्बे के दो माल गाडिय़ां अटैच थी दुर्घटना होने से मालगाड़ी के 21 डिब्बे डिरेल हो गए, क्योंकि घटना ठीक रेलवे स्टेशन के आउटर में हुई जिसकी वजह से अप और डॉउन दोनों ही रेल लाइन बुरी तरह बाधित हुई है, जिस रेलवे स्टेशन में यह दुर्घटना हुई है वह खोडरी और खोगसरा के बीच का रेलवे स्टेशन है जो चारों ओर से घने पहाडिय़ों से घिरा हुआ कुल मिलाकर यह कह सकते है कि जहां सीधे सडक़ मार्ग भी नहीं है। ऐसे में यातायात सुचारु करने के लिए रेलवे प्रशासन काफी मशक्कत कर रहा है।

रद्द की गई ट्रेनें

26 नवंबर को गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, 27 नवंबर को गाड़ी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू, गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले रद्द की गई ट्रेनें

गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को 26 नवंबर को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है । गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को 26 नवंबर को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है । 27 नवंबर को गाड़ी संख्या 08747बिलासपुर-कटनी मेमू शहडोल स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू शहडोल स्टेशन में समाप्त होगी। इस प्रकार गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश जायेगी । गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर जायेगी । गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी । गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी । गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी । गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी । गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जायेगी । 26 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जायेगी । 26 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर आएगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु मे आई हेल्प बूथ की स्थापना महत्वपूर्ण स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया, रायगढ़, चांपा, उस्लापुर, अनूपपुर, खरसिया और सक्ती पर की गई है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *