नौकरी लगाने के नाम पर नर्स ने की 4 लाख 60 हजार की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर नर्स ने की 4 लाख 60 हजार की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर।नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने साढ़े चार लाख रुपयों की ठगी की है। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मंजू पिता ब्यासनारायण उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदरा को थाना सिविल लाईन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी शरद चन्द्र पिता राज कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलीपुत्र कालोनी ने 11 नवंबर को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत् है जहां मंजू नामक महिला भी नर्स है, जिससे इसकी पत्नि व मंजू के साथ अच्छा जान पहचान है। वर्ष 2022 में वे लोग अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गए थे, जहां मंजू ने सतीश कुमार नामक व्यक्ति से मिलवाया और मंत्रालय रायपुर में अधिकारी होना बताते हुए मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात बतायी। मंजू से अच्छा जान पहचान होने के कारण उसके बातों पर विश्वास करके मंत्रालय में नौकरी लगने की मंशा से अलग-अलग किस्तों में मंजू के कहने पर पैसे दिए।

पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो

सतीश के गूगल पे एकाउण्ट पर कुल 459551 रुपए ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये। काफी समय निकल जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर मंजू से पैसों की मांग करने पर वह टाल मटोल करने लगी, इसी प्रकार सतीश को भी पैसों के लिए कहने पर वह कोई जवाब नहीं देकर नम्बर ब्लॉक कर दिया है। वर्तमान में मंजू भी नम्बर ब्लॉक कर दी है, और अस्पताल में मिलने पर पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो, ज्यादा परेशान करोगे तो मरवा दूंगी कहते हुये धमकी दे रही है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियो द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में म.प्र.आर. संगीता नेताम के हमराह टीम तैयार कर आरोपिया मंजू के सकुनत में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *