विधायक निधि से जूना बिलासपुर व्यापारी संघ को 2 नग वाटर कूलर व पियूरिफ़ायर मिला

विधायक शैलेश पांडेय एवं शहर कोंग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने पूजा अर्चना कर किया समर्पित


बिलासपुर । आम नागरिकों,व्यापारी बंधुओं एवं उनके कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के एल्डरमैन व जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता(बंटी) ने विधायक शैलेश पांडेय से वाटर कूलर की मांग की थी। लोगों की आवश्यकता को देखते हुए विधायक ने उन्होंने 2 नग वाटर कूलर की स्वीकृति प्रदान की थी। जिनका आज विधायक शैलेश पांडेय एवं शहर कोंग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय के द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्री रामकृष्ण कश्यप ,जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के वरिष्ठ सदस्य  श्याम हरियानी, अमरजीत गांधी निर्मल बतरा, पार्षद जुगल किशोर गोयल, गुरुबक्श जैसवानी, बलराम हरियानी, गजेंद्र श्रीवास्तव, व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *