500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद आई ऐतिहासिक दीपावली – अमर, पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक ने दी दीपावली की शुभकामना

500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद आई ऐतिहासिक दीपावली – अमर, पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक ने दी दीपावली की शुभकामना

बिलासपुर। नगर के विधायक श्री अमर अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, खुशियों और उजाले का संचार करता है। उन्होंने कहा, दीपावली सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक अवसर है, जब हम अपने रिश्तों में और अपने समाज में प्रेम, सद्भावना और एकता का प्रकाश फैलाते हैं। इस दिन को मनाते हुए हमें अपने भीतर और अपने समाज में सकारात्मकता और सामूहिकता का दीप जलाना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने जारी किए अपने संदेश में कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि , 500 वर्षों की प्रतिक्षा उपरांत प्रभु श्री राम जी अपने अयोध्या धाम में पुनः विराजमान हुए है, ये राममंदिर की पहली दीपावली है। पूरे देश प्रदेश में इसकी धूम है। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम हमारे भाचा है, और इस ऐतिहासिक दीपावली पर उनकी कृपा सभी पर बनी रहे।
उन्होंने अपील की कि इस बार दीपावली को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होकर मनाएं, जिसमें पटाखों के उपयोग को सीमित कर ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम किया जाए। हमें पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करना है कि अगली पीढ़ी को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिले।
इसके अलावा, श्री अग्रवाल ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पर्व में जरूरतमंद लोगों की मदद करें और उन्हें अपनी खुशियों में शामिल करें, जिससे समाज में सहानुभूति और सामंजस्य की भावना बढ़े। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *