दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सर्वाधिक अपराध, सरकार की क़ानून व्यवस्था फेल-बैज

दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सर्वाधिक अपराध, सरकार की क़ानून व्यवस्था फेल-बैज

बिलासपुर। आज बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में स्थित देवी महामाया मंदिर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सपरिवार महामाया मंदिर में देवी दर्शन किया और प्रदेश की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना किया,आज तृतीय और चतुर्थी के अवसर पर श्री बैज अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुँचे और वहाँ पर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों से चर्चा करते हुए उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये,कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बहुत ही बुरा हाल है और सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो रही है,प्रदेश का कोई भी जिला चाहे राजधानी रायपुर हो या न्यायधानी बिलासपुर हो या कवर्धा हो सभी जिलों में अपराधों का आँकड़ा बहुत बड़ा है और साय सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था में नाकाम हो रही है,जनता त्राहिमाम कर रही है और दोनों डिप्टी सीएम के क्षेत्र चाहे बिलासपुर हो या कवर्धा हो दोनों ही क्षेत्रों में अपराधों के आँकड़े आसमान छू रहे है। आगे दीपक बोले कि चाकूबाजी बिलासपुर में इतनी बढ़ गई है कि जनता घर से निकलने में डर रही है रोज़ चाक़ू के अपराध हो रहे है,बहन और बेटियाँ सुरक्षित नहीं रह गई है और महिलाओं के अपराध काफी संख्या में बढ़े है,लूट की नियत से भी अपराध में बिलासपुर पीछे नहीं है और व्यापारी वर्ग बहुत परेशान है,हत्या में भी बिलासपुर आगे है और बीजेपी की सरकार केवल दिखावे की व्यवस्था में है। बिलासपुर जैसे शांत जिले में अपराध बढऩा अत्यंत चिंता का विषय है और इसके लिए बीजेपी सरकार पूर्ण रूप से जि़म्मेदार है। न्याय यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि न्याय यात्रा के पहले फेज में जनता का बहुत समर्थन मिला और बलौदा बाज़ार की घटना और कवर्धा की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया और सरकार की क़ानून व्यवस्था की पोल खोल दिया,जनता में सरकार को लेकर बहुत रोष है,न्याय यात्रा में जनता से संवाद भी करते रहे और ज़ो जनादेश जनता ने बीजेपी की सरकार को दिया था उसमे सरकार खरी नहीं उतरी है,न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह था और पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल हुए और एकजुट हुए। बड़े नेता भी सभी शामिल हुए और उनका भी बहुत सहयोग मिला। कांग्रेस सरकार से नहीं जनता के पास न्याय के लिए उनके द्वार पहुँची थी और उनके सुख दुख साझा किया और आगे भी अगले फेज में न्याय यात्रा करेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *