शहर के नामचीन और रसूखदारों की प्रताडऩा से तंग आकर रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या , आत्महत्या से पूर्व फेसबुक में नाम सहित वीडियो किया पोस्ट

शहर के नामचीन और रसूखदारों की प्रताडऩा से तंग आकर रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या , आत्महत्या से पूर्व फेसबुक में नाम सहित वीडियो किया पोस्ट

बिलासपुर। टीटीई की पत्नी ने गुंडागर्दी और छेडख़ानी से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि महिला प्रियंका सिंह 3 साल से इस प्रताडऩा और छेडख़ानी से त्रस्त थी जिसके बाद उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगभग 3 मिनट का एक वीडियो बनाया जिसमें महिला ने शहर के कई रसूखदार लोगों पर आरोप लगाया है जिसमें चिकित्सक, कथित भाजपा समर्थक और कांग्रेस नेता, महिला वकील सराफा व्यापारी सहित अन्य लोग शामिल है।

महिला ने अपने आत्महत्या को लेकर फेसबुक में जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कई लोगों को ठहराया है इसके बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम प्रियंका सिंह है उनके पति अजय सिंह रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है। उनकी दो बेटियां है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह श्रीकांत वर्मा मार्ग निवासी प्रियंका सिंह पति अजय सिंह उम्र 46 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने आत्महत्या से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने का संकेत दिया था।

इस वीडियो के आधार पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुँचकर प्रियंका को जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो में प्रियंका ने कई लोगों पर मानसिक उत्पीडऩ और प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल प्रियंका के इस कदम के पीछे की असल वजहों को जानने के लिए जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है।

मैं प्रियंका सिंह आत्म हत्या कर रही हूं मेरे मौत के जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग मैग्नेटो मॉल के बाजू साईं दरबार के पीछे दूसरा नागू राव का मकान नीचे किराए से मेरा पड़ोसी डॉ अजीत मिश्रा समर्पण क्लीनिक एडवोकेट हाइकोर्ट दीप्ति शुक्ला बिलासपुर निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग साईं दरबार बाजू गली अनिल शुक्ला साईं दरबार का पंडित पंडित का बेटा विवेक अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक नागू राव उसकी पत्नी पप्पू यादव की पत्नी सभी श्री कांत वर्मा मार्ग साईं दरबार के बाजू गली निवासी है इन सभी की छेडख़ानी गुंडा गर्दी से परेशान हो कर आत्म हत्या कर रही हूं।

पति सीनियर टीटी

मृतिका के पति अजय सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सीनियर टीटी के पद में कार्यरत है। बहुत ही सहज और सरल स्वभाव के है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर में पहली वंदे भारत ट्रेन जब चली थी। उसमे इनको टीटी का प्रभार दिया गया था।
पुलिस की पकड़ से बाहर नामचीन और रसूखदार
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा आम हो गई। पूरे शहर में इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर भी आम जनमानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। इस घटना में गृहिणी के द्वारा जारी पोस्ट में नाम को उल्लेखित किए जाने के बाद से सभी नामचीन और रसूखदारो को पुलिस ने अब तक तलब नही किया गया। वही सूत्र बता रहे है की जिनके नाम सामने आए वह सभी के सभी अपने मोबाइल फोन को बंद कर नदारद हो गए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *