राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय दो अलग अलग हेलीकॉप्टर से पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि हेलीपैड पहुंचे। अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल विवि कुलपति एडीएन बाजपेई,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनीश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

