केंद्र के समान महंगाई भत्ता व अन्य मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन, फेडरेशन ने अमर और धरम को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। प्रांतीय निकाय के आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बिलासपुर द्वारा आज बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ को उनके निवास में जाकर ज्ञापन सौपा गया।
फेडरेशन के संभाग प्रभारी जी आर चंद्रा ,संयोजक डा बी पी सोनी और महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा मोदी की गारंटी के तहत बीजेपी घोषणा पत्र के अनुसार चार सूत्री मांगों जिसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान,केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता एवं मध्य प्रदेश सरकार की भांति शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकारण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन एवं स्थानीय मांग में बिलासपुर को वी-2 श्रेणी शहर घोषित किए जाने की मांग शामिल कर इन मांगों पर शासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने की वजह से प्रांतीय फेडरेशन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत प्रथम चरण में राजधानी रायपुर में विशाल मशाल रैली निकाल कर, धरना प्रदर्शन किया गया तथा द्वितीय चरण में 20 से 30 अगस्त तक प्रदेश के सभी सांसद, विधायकों को सभी जिला शाखा के माध्यम से ज्ञापन सौपा कर अनुशंसा पत्र के द्वारा शासन का ध्यान आकर्षण करने का दायित्व निर्धारित किया गया है।
इसी के तहत जिला शाखा बिलासपुर के पदाधिकारी ने आज यह ज्ञापन विधायकों को उनके निवास में सौपा गया है। आज ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीआर चंद्रा, डॉक्टर बीपी सनी, किशोर शर्मा, रामकुमार यादव, अरुण पांडे, सुनील यादव, देवेंद्र ठाकुर, कैलाश गजभिए, रमेश द्विवेदी, हिमाचल साहू, जयंत श्रीवास्तव ,अशोक ब्रह्म भट्ट आदि शामिल थे।

