रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को 250 से अधिक रोबोटिक सर्जरीज करने की गौरवशाली उपलब्धि मिली
बिलासपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा, विश्वस्तरीय चिकित्सा व सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिये पूरे मध्यभारत में फैली हुई है। हृदय रोग, किडनी, लिवर, मस्तिष्क संबंधी जटिल से जटिल रोगों के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल अनुभवी स्टाफ के द्वारा होता है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे जो 30 वर्षों से अधिक अनुभवी व कुशल सर्जन के रूप में प्रतिष्ठित हैं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को, अपने परिश्रम व प्रयासों से श्रेष्ठ हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त करने में समर्पित ढंग से जुटे रहते हैं। इसी दिशा में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वप्रथम रोबोटिक सर्जरी मशीन की स्थापना रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में की गई। रोबोटिक सर्जरी के अनेक फायदे हैं जिनमें सर्जरी की क्रिया में विशेषज्ञ चिकित्सक का पूर्ण नियंत्रण छोटा चीरा कोई रिस्क नहीं, कम ब्लीडिंग किफायती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ शामिल है। इनके साथ ही मरीजों को सबसे बड़ा फायदा यह भी मिलता है कि कुछ समय पहले तक, उन्हें इस तरह के इलाज व सर्जरी के लिये महानगरों के बड़े हॉस्पिटल में जाना होता था, जिसमें समय एवं अन्य तरह की परेशानी उठानी पड़ती थी। अब रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में स्थापित द विन्सी-4 जनरेशन नामक अत्याधुनिक रोबोटिक से इस प्रकार की सर्जरी यहां संभव हो चुका है।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में अनुभव व कुशल सर्जन्स की टीम सदैव उपलब्ध रहती है जिनमें डॉ.संदीप दवे एवं अन्य लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स डॉ. जव्वाद नकवी, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर एवं डॉ. विक्रम शर्मा आदि शामिल हैं। मध्यभारत की इस अनुभवी व कुशल रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स की टीम द्वारा अब तक 250 से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जो एक गौरवशाली उपलब्धि है। इन रोबोटिक सर्जरीज में पेट की सभी प्रकार की सर्जरी छोटी एवं बड़ी आंतों के कैंसर की सर्जरी, प्रोस्टेट सर्जरी, बेरिवाट्रिक मोटापे की सर्जरी, बच्चेदानी के कैंसर की सर्जरी थोरेसिक (छाती एवं फेफड़ा) की सर्जरी की जाती है। रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को होने वाले फायदों में कम समय का हॅास्पिटलाजेशन, कम दर्द व कम असहजता, घाव के कम निशान, संक्रमण का न्यूनतम खतरा, कम रक्तस्त्राव के साथ छोट चीरा और जल्दी रिकवरी सम्मिलित है।

