सीएमडी कॉलेज मैदान में कांग्रेसियों ने खेली कबड्डी

सीएमडी कॉलेज मैदान में कांग्रेसियों ने खेली कबड्डी


बिलासपुर ।  कबड्डी- कबड्डी- कबड्डी पकड़ो, जाने मत दो ये पकड़ा अरे ये तो लाइन पार हो गया। यह नजारा था मंगलवार दोपहर सीएमडी कॉलेज मैदान में अवसर था छत्तीसगढिय़ा ओलिंपिक 2022-23 का। जहां दोनों ओर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की टीम पार्टीसिपेट कर रही थी। एक टीम का नेतृत्व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव कर रहे थे। उनकी टीम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, सुद्धांशु, तैय्यब, सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे आदि थे। दूसरी ओर पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली टीम में मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, कांग्रेस नेता महेंद्र गंगोत्री, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया आदि थे। खेल की शुरुआत में ही अटल श्रीवास्तव ने विरोधी टीम के दो सदस्यों को आउट कर दिया। विरोधी टीम से जब प्रमोद नायक अपनी बारी खेलने आए तो अटल श्रीवास्तव की टीम ने उन्हें आउट कर दिया।  मेयर रामशरण यादव ने एक साल तीन खिलाडिय़ों को आउट कर दिया। ये दिग्गज कांग्रेस नेता कबड्डी खेलते-खेलते बचपन के जीवन में उतर गए। उन्हें इस तरह से खेलते हुए देख कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर शपथ ली कि वे सभी भी छत्तीसगढिय़ा ओलिंपिक में भाग लेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *