भाटिया वाइन फैक्टरी से दूषित स्प्रीट को बहाए जाने से शिवनाथ नदी में मछलियां मर रही है या ग्राम दतरेंगी के तालाब से मरी मछलियों को ला कर शिवनाथ नदी में डाला जा रहा है?

भाटिया वाइन फैक्टरी से दूषित स्प्रीट को बहाए जाने से शिवनाथ नदी में मछलियां मर रही है या ग्राम दतरेंगी के तालाब से मरी मछलियों को ला कर शिवनाथ नदी में डाला जा रहा है?

बिलासपुर।पिछले तीन दिनों से मीडिया में यह खबर लगातार चल रही है कि भाटिया वाइन फैक्टरी से दूषित स्प्रीट को बहाए जाने और दूषित स्प्रीट के शिवनाथ नदी में आने से मछलियां मर रही है, पर आज एक और मामला सामने आने से ऐसा लग रहा है कि सायद मामला कुछ और हो क्यूं कि मामला अभी तक पूरा साफ नही हुआ है।

अब एक और मामला सामने आया है जो की बलौदा बाजार जिले के भाटापारा थाना अंतर्गत ग्राम दतरेंगी के एक तालाब में यह मछलियां मरी है जिसे तालाब के ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर में भरकर शिवनाथ नदी में डाला जा रहा। इस से मामला थोड़ा पेचीदा हो गया है।अब प्रशासन के माथे पर भी बल परने लगी है, कि आखिर मामला क्या है! प्रशासन अब पानी की सेंपल की जांच रिपोर्ट के इंतजार में है।

बताया जाता है कि बलौदा बाजार जिले के भाटापारा थाना अंतर्गत ग्राम दतरेंगी है जहां एक तालाब है और शिवनाथ नदी में पाई गई मृत मछलियां उसी तालाब की है।
उक्त तालाब को रोशन यदु नामक व्यक्ति ने ठेके पर ले रखा है। गांव के ही एक ग्रामीण सहदेव साहू ने बताया कि उक्त तालाब में सप्ताह भर पहले बड़ी संख्या में मछलियां मरी थी। दो दिन पहले ठेकेदार ने तालाब में पता नहीं क्या बीज डाला था कि मछलियां मर गई और तालाब में मरी मछलियां बड़ी संख्या में दिखाई दिया। ठेकेदार ने वाहन में मरी मछलियों को डलवाकर ले गया जिसे शिवनाथ नदी में फेक दिया। मछलियों के मरने से तालाब का पानी भी काफी दूषित हो चुका है। ऐसा वहा के लोगों का कहना है।

अब सोचने वाली बात यह है कि क्या शिवनाथ नदी में मिली मृत मछलियां दतरेंगी के तालाब की है जिसे तालाब ठेकेदार ने शिवनाथ नदी में लगातार डलवाया है। भाटिया वाइन फैक्टरी के अनुपयोगी स्प्रीट के कारण मछलियों के मरने जैसी बात ही नहीं है?
यह तो अब पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा पर शासन प्रशासन, पर्यावरण मंडल, आबकारी विभाग सब सकते में आ गए और मुंगेली, बेमेतरा, बलौदाबाजार जिले के तमाम अधिकारी सक्रिय हो गए । पर्यावरण प्रदूषण मंडल का अमला शिवनाथ नदी से कथित प्रदूषित पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है । आबकारी,पुलिस और जिला प्रशासन का अमला भी अपने-अपने स्तर से जांच में जुट गए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *