हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति 8 जुलाई को रायपुर में हवाई सुविधा मार्च निकालेगी, घड़ी चौक से निकालकर मार्च मुख्यमंत्री निवास तक जाएगा, मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय की बात भी की जाएगी

हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति 8 जुलाई को रायपुर में हवाई सुविधा मार्च निकालेगी, घड़ी चौक से निकालकर मार्च मुख्यमंत्री निवास तक जाएगा, मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय की बात भी की जाएगी

बिलासपुर। हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति दे बहु प्रतीक्षित रायपुर में निकल जाने वाले हवाई सुविधा मार्च की तारीख घोषित कर दी है यह मार्च 8 जुलाई को रायपुर के घड़ी चौक से प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री निवास तक जाएगा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय की मांग भी की जाएगी।
गौरतलब है कि बहुत दिनों से समिति के द्वारा इस मार्च की तिथि घोषित नहीं की गई थी । समिति का कहना है की वह सेवा की जमीन के हस्तांतरण के लिए होने वाले सीमांकन और नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक डी वी ओ आर उपकरण की स्थापना के संबंध में शासन के कार्रवाई को देख रही थी आज जब इन दोनों मसलों पर कोई सार्थक प्रगति नहीं हुई है तो समिति के द्वारा रायपुर में हवाई सुविधा मार्च को निकालने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की यह पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा और इसके लिए बिलासपुर से 25 से अधिक गाडिय़ों में लगभग 100 से अधिक सदस्य और नागरिक रायपुर जाएंगे इसके लिए 8 जुलाई सोमवार को दोपहर में 1 बजे सभी व्यक्तियों को बिलासपुर वहां धरना स्थल राघवेंद्र राव सभा भवन में इक_ा होने कहा गया है रायपुर में घड़ी चौक के सामने ही कलेक्ट्रेट की पार्किंग सभी गाडिय़ां पर की जाएगी और व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से घड़ी चौक से मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च किया जाएगा समिति ने कहा कि वह रायपुर जिला प्रशासन से इस बारे में अनुरोध करेगा कि उनके एक प्रतिनिधि मंडल को माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 8 जुलाई को समय भी दिलाया जाए । हवाई सुविधा जनसाधारण समिति का वहां धरना आज भी भारी बारिश के बावजूद जारी रहा प्रारंभ में सभी सदस्य अपने पंडाल में बैठे थे परंतु बारिश तेज होने पर सभी आंदोलनकारी राघवेंद्र भवन के गलियारे में जाकर बैठ आगमन के कम से आज के धरने में सर्वश्री मनोहर खटवानी, रवि बनर्जी विजय वर्मा बद्री यादव राघवेंद्र सिंह केशव गोरख मनोज श्रीवास देवेंद्र सिंह ठाकुर समीर अहमद राशिद बॉक्स आशुतोष शर्मा, अखिल अली ,शाहबाज अली ,राकेश शर्मा,मोहन जायसवाल, अशोक भंडारी दीपक कश्यप अनिल गुलहरे शेख अल्फाज, चित्रकांत श्रीवास मेलूराम साहू मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *