शहीद नंदकुमार पटेल फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
बिलासपुर। 25 मई झीरम घाटी नक्सल हमले की 11 वी बरसी पर शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से शहीद नंदकुमार पटेल फ़ाउंडेशन एवं बालाजी ब्लड बैंक बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में जूना बिलासपुर सूर्यवंशी समाज सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
फ़ाउंडेशन संस्थापक पूर्व एल्डरमेन अखिलेश गुप्ता ने बताया कि,गंभीर रूप से बीमार एवं ज़रूरतमंद मरीज़ के जीवन को बचाने के लिए एवं उनके परिजनों की परेशानी को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का आरंभ पूर्व नगर विधायक शैलेश पांडेय,पूर्व तखतपुर की विधायक श्रीमती रश्मि सिंह,कांग्रेस के जि़ला अध्यक्ष (ग्रामीण) विजय केशरवानी, विवेक वाजपेई ने शहीद नेताओं की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कि जिसमें नगर के 40 से अधिक गणमान्य रक्त दाताओं ने शामिल होकर अपना रक्त दान किया। शहीद नंदकुमार पटेल फ़ाउंडेशन विगत 10 वर्षों से समाज हित में इस तरह के आयोजन करता रहता है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग पांडेय,अनिकेत सिंह,मूलचन्द्र प्रजापति,राजेंद्र लांजेवार,गौरव एयरी,विवेक देवाँगन,चंद्रकांत सोनी,हिमांशु यादव,शुभम सोनी,विकास सोनी आदि की महती भूमिका रही।

