पहले दिन खूब तपा नौतपा,सडक़ों पर पसरा सन्नाटा,सुबह से रही तेज धूप, भीषण गर्मी से झुलसे लोग,गरज-चमक के साथ आज होगी हल्की बारिश

पहले दिन खूब तपा नौतपा,सडक़ों पर पसरा सन्नाटा,सुबह से रही तेज धूप, भीषण गर्मी से झुलसे लोग,गरज-चमक के साथ आज होगी हल्की बारिश

बिलासपुर। नौतपा के पहले दिन आज जिले में भारी गर्मी रही। भीषण गर्मी की वजह से शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा रहा। वही नौतपा ने पहले दिन से ही अपना असर दिखा दिया। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। शहर में आज सुबह से ही तेज धूप रही। जिससे लोग झुलसते रहे।
इसके अलावा सुबह से ही शहर की सडक़ों पर सन्नाटा छाया रहा। जो बाहर निकले वह चेहरे को कपड़ो से बंाधे रहे। दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के बचे हिस्से, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तक आज दिनांक 25 में को पहुंच चुका है । दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है।
 

एक गहरा अवदाब पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा यह उत्तर दिशा की ओर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह खेपूपारा (बांग्लादेश) से 420 किलोमीटर दूर दक्षिण में,  सागर द्वीप से 420 किलोमीटर दूर दक्षिण दक्षिण पूर्व में स्थित है।  इसके लगातार उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर चक्रवात के रूप में पूर्व मध्य और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर 25 मई के शाम को पहुंचने के बाद लगातार उत्तर दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इसके और अधिक प्रबल होकर एक प्रबल चक्रवात के रूप में बांग्लादेश और सागरदीप के पास 26 मई को पहुंचने की संभावना है । उस समय इसमें हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति रहने की संभावना है।  एक दोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से तेलंगाना तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है । प्रदेश  में 26 मई को एक दो स्थानों पर (मुख्यत: दक्षिण छग में ) हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटे पडऩे की संभावना है । प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है । 27 और 28 मई को इस सीजन का चरम अधिकतम तापमान रहने की सम्भावना है, जिसके कारण प्रदेश के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर (मध्य छग में) चलने की संभावना बन रही है ।
 साल के सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है, इसकी शुरुआत आज से हो गई है। और 2 जून तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार 25 मई दोपहर 3.17 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू होगी और कृष्ण पक्ष की द्वितीया को सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर आठ जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के शुरूआती चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में इन दिनों नमी का आना शुरू हो गया है। इसके चलते शुक्रवार को पेण्ड्रा व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। भले ही तापमान में मामूली गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी रही। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से थोड़े कम रहे, लेकिन तेज धूप के चलते उमस अधिक रही। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री नौतपा सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा और कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश के आसार ि बने हुए हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *