आगामी 2024 के चुनाव व सांगठनिक मजबूती को लेकर भाजपा की बैठक

आगामी 2024 के चुनाव व सांगठनिक मजबूती को लेकर भाजपा की बैठक

बिलासपुर।आगामी चुनाव और दल के संगठनात्मक मजबूती के लिए गुरुवार को राजेंद्र नगर स्थित भाजपा के बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल के आवास पर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के सभी वरीय कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, पूर्व महापौर किशोर राय, पूर्व महापौर अरुण सोनी, रमेश ललवानी एवं पूजा विधानी सहित बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के 6 मंडल के मंडल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारिकारी, कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *