देवेंद्र को जिताओ गरीबों,दलितों व आदिवासियों की सरकार बनाओ-राहुल

देवेंद्र को जिताओ गरीबों,दलितों व आदिवासियों की सरकार बनाओ-राहुल

बिलासपुर। राहुल गांधी ने सकरी में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को जिताने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की दलितों के पिछड़ेवर्गों की आदिवासियों की सरकार बनाओ । देवेंद्र यादव को मंच पर सामने लाकर कहा इसे भैया लोकसभा में पहुंचना है आपकी जिम्मेदारी है। मैं इसे जानता हूं आपके लिए अच्छा काम करेगा मन लगाकर काम करेगा युवाओं मन लगाकर इसका समर्थन करें यह आपकी रक्षा करेगा। और सबसे जरूरी बात मत भूलना इसकी रक्षा हो रही है। संविधान की पुस्तक भी दिखाई। यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का है संविधान बढ़ाने का है?। रिजर्वेशन को लेकर कहा कि 50 से ज्यादा रिजर्वेशन हम आपको देंगे? ।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा। राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव, प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उमेश पटेल, रुद्र गुरु, मोहन मरकाम, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, विजय केसरवानी, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजीरुद्दीन, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, रश्मि सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन अरविंद शुक्ला विनोद साहू मोती थारवानी, गीतांजलि कौशिक, झगरराम सूर्यवंशी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धितेश, पिंकी बत्रा, अभय नारायण राय, आशीष सिंह ठाकुर, शिल्पी तिवारी पूर्व सांसद इनग्रेट में क्लाउड अलका शर्मा, विवेक बाजपेई, सुनील शुक्ला, राजेंद्र साहू, भुवनेश्वर यादव, ने राहुल गांधी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। आज राहुल गांधी की सभा में दूर दराज से ग्रामीण यहां पहुंचे थे तेज धूप में लोग 2 बजे से ही राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे। राहुल गांधी की सभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।


बैनर निकालने से नाराज हुए देवेन्द्र, मंच पर ज्यादा को अनुमति नहीं
राहुल गांधी के मंच व्यवस्था को लेकर आज फिर से विवाद की स्थिति बनी। मंच में बैठने की व्यवस्था को लेकर सुरक्षा अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं की बात नहीं मानी। पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसर ने राहुल गांधी के साथ मंच पर सिर्फ 65 लोगों के बैठने की व्यवस्था की थी। और मंच की मजबूती का हवाला देते हुए ज्यादा कुर्सी लगाने से मना भी कर दिया। राहुल की टीम जो दिल्ली से आई थी वह राहुल गांधी के साथ मंच पर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को बिठाना चाह रही थी लेकिन पहले से ही मंच बहुत बड़ा था लेकिन ज्यादा लोगों के लिए उतना मजबूत नहीं था सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने मंच पर ज्यादा कुर्सी लगाने से इनकार कर दिया। देवेंद्र यादव इससे भी नाराज थे और सुबह उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव से विवाद की स्थिति भी बन गई थी। आखिरकार मंच के नीचे दाहिने हाथ की ओर कांग्रेस के प्रमुख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी मंच पर सिर्फ 65 कुर्सी लगाई गई थी। और शहर के कांग्रेस नेताओं से मंच के बगल में ही राहुल गांधी से स्वागत कराया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज सुबह से ही शहर के कांग्रेस नेताओं से वन टू वन बात कर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव तथा जिले के विधायकों से और पूर्व विधायकों से यहां के चुनावी प्रबंधन को लेकर गहन चर्चा की साथी सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण की जानकारी तथा प्रभारी से फीडबैक भी लिया। कल रात को ही सचिन पायलट एक निजी होटल में काफी देर तक यहां के संगठन पदाधिकारी तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा करते रहे। आज राहुल गांधी की सभा को लेकर सुबह से ही देवेंद्र यादव तथा शैलेश पांडे सकरी पहुंच गए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी यहां कांग्रेस जनों के साथ रायशुमारी करते रहे तथा एक-एक विधानसभा क्षेत्र की जानकारी उन्होंने स्थानीय संगठन पदाधिकारी से ली है। बिलासपुर लोकसभा में इस बार भाजपा को कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जीत हार के अंतर को लेकर भी दोनों दलों में संशय की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेसियो ने झंडा को सडक़ के बीच में बने डिवाईडर और सडक़ किनारे बने डिवाइडर पर भी लगा दिया जो नियम विरुद्ध है।  इसकी सुचना पाकर पुलिस और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने झंडा बैनर को जप्त किया। बैनर पोस्टर और झंडा जप्ती की खबर पाकर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव तुरंत पहुंचे और निगम की कार्रवाई का विरोध किया। प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने सकरी टीआई और जिला प्रशासन के अफसर के सामने सीधे और साफ बोला की चाहो तो एफआईआर कर लो लेकिन झंडा मत निकालो यह गलत है। इस तरह का काम प्रशासन को शोभा नहीं देता।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *