अमर्यादित आचरण का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी-अमर, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर मचा हडक़ंप

अमर्यादित आचरण का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी-अमर, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर मचा हडक़ंप

कोरबा में हार की बौखलाहट है,कांग्रेसियों का दिवालिया निकल गया
बिलासपुर। आज बिलासपुर के जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  अमर अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन को हताशा ने घेर लिया है वे अभी से अपनी हार मान किए हैं और यही वजह है कि वे अमर्यादित बयान देने लगे हैं अनेकों बार सांसद विधायक और विधानसभा अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार व महत्वपूर्ण पदों में रहने वाले चरण दास महंत जी का राजनांदगांव में दिया गया बयान बहुत ही अभद्र और अमर्यादित है ।
 उन्होंने कहा है कि भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव में देश के प्रधानमंत्री को लाठी लेकर दौड़ाने मोदी जी का सर फोड़ देने उन्हे चीन भाग देने की क्षमता रखते हैं भरी सभा में उनके इस बयान से पूरे प्रदेश वासी  आश्चर्यचकित हैं गुस्से से भरे हुए हैं ।
एक तरह से महंत  ने प्रदेश में कांग्रेस की संभावित हार को देखकर ऐसा बौखलाहट पूर्ण बयान दिया है और इसी बौखलाहट में उन्होंने अपने पार्टी के नेता  भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के आपराधिक चरित्र होने  की पुष्टि भी कर दी है परंतु वे भूल गए हैं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त अकेले नहीं है देश की एक करोड़ 40 लाख जनता उनका परिवार है । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वे स्वयं पहले लाठी खाने के लिए तैयार है प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि  मैं हु मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारो।
मोदी का अपमान देश का अपमान है
पहले भी कांग्रेसियों ने मोदी के बारे में अनेक आपत्ति जनक शब्द बोले चौकीदार चोर है, मौत का सौदागर, चाय वाला, देश ने इन्ही हरकतों के कारण कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा ओर इसकी परिणीति क्या हुई यह भी देश के जनता ने देखा और आने वाले समय मे भी प्रदेश की मोदी के अपमान का बदला लेगी। अब जनता इनके भविष्य का फैसला करेगी कांग्रेस की सरकार ने केवल ग़लतियाँ नहीं की है, छत्तीसगढ़ का भविष्य तबाह कर दिया है उन्होंने अपने शासन काल में जो बड़ी गलतियां की को भ्रष्टाचार किए हैं उसमे उन्हें अपनी हार सामने दिखाई दे रही है और इस लिए कांग्रेस अपने असली रूप में आ गई रही है। लेकिन उन्हें हम प्रदेश का माहौल बिगाडऩे, हिंसा फैलाने से पूरी शक्ति से रोकेंगे।
 कांग्रेस बाज आए अपनी हरकतों से
ज्योत्स्ना महंत ने स्वीकार किया है कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है जिला खनिज मद की अनाप शनाप बंदरबांट की गई है लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हैं। कोरबा के तब के कांग्रेसी विधायक भी लगातार भूपेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता पूरे देश में है। देश की जनता अगर किसी राजनेता पर भरोसा करती है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरे देश में चल रही है ऐसे में श्री मोदी के लिए घिनौने अभद्र अमर्यादित टिप्पणी देकर कांग्रेस के नेता अपने मूल चरित्र का उजागर कर रहे हैं।

मोदी पर विवादित बयान से आक्रोश, भाजपाइयों ने फूंका महंत का पुतला
कल कोरबा के दौरान पूर्व विधानसभा स्पीकर चरणदास महंत के बयान ने प्रदेश की राजनीतिक फिज़ा को गर्मा दिया है भाजपा के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है आज पुराना बस स्टैंड डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में भाजपा कार्यकताओं ने चरणदास महंत का पुतला फूंक कर उनके विरुद्ध जम कर नारेबाजी की पुतला दहन करने पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस वक्त हताशा से भरी हुई है वे 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित मान रहे हैं और यही वजह है कि वे गलत बयानबाजी कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी के लिए इस तरह के अबशब्दों का प्रयोग करना राजनीतिक सुचिता के विरुद्ध है यह छत्तीसगढ़ प्रांत के छवि को खराब करने वाली है जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी परम्परा रही है इनके नेता पहले भी मोदी जी के लिए आप शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं कांग्रेस को विपक्ष की मर्यादा का भान नहीं है यह सत्ता लोलूप पार्टी जब जब सत्ता से दूर होती है सारी सीमाओं को लांघ जाति है प्रधानमंत्री को चोर कहना चाय बेचने वाला कह कर मजाक उड़ाना इनकी आदत में शुमार है जनता इनके कृत्यों पर पहले भी उन्हें मजा चखा चुकी है आने वाले समय मे भी इन्हे सबक सिखाएगी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशवानी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि वे अब सत्ता में नही है उनकी अराजक नीतियों के वजह से जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर निकाल दिया अब वे बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहे हैं और इसीलिए जो मन में आए प्रलाप कर रहे हैं और हम कांग्रेस के नेताओं को चेता रहे हैं कि ऐसे गलत बयानबाजी से बजे मोदी जी अकेले नहीं है हम सभी मोदी जी के परिवार हैं और उनके सम्मान में हम लाठी डंडे खाने को तैयार हैं महिला मोर्चा अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा मोदी  ने देश की महिलाओं का मान बढ़ाया है उनकी  राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने 33प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया उज्जवला गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए तीन तलाक से मुक्ति दिलाई ऐसे कर्मठ शख्शियत के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करना देश की महिलाओं के भावना को आहत करना है । युवामोर्चा प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि हमारा शुरू से ही आरोप रहा कि कांग्रेस एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाली पार्टी है ऐसे विवादित बयान देकर वे स्वयं अपने चरित्र का उजागर कर रहे हैं जनता की भलाई इनसे कभी हो नही सकती ये बस लाठी डंडे चलाना जानते हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *