अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, स्वयं सेवकों से मुलाकात कर संगठन के पदाधिकारियों से की चर्चा, विधायक अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला ने भी की सौजन्य मुलाकात
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा हुआ है। दरअसल शनिवार की शाम मोहन भागवत अल्प प्रवास पर बिलासपुर शहर स्थित जूना बिलासपुर के आरएसएस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मोहन भागवत ने स्वयं सेवकों से मुलाकात कर संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। ठीक लोकसभा चुनाव के पूर्व जिस तरह से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर आगमन हुआ है,उससे कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं। वहीं कयास यह भी लगाई जा रही है कि विधानसभा की तरह ही इस बार लोकसभा में भी आरएसएस एक्टिव मोड पर रहेगी।

हालांकि हमेशा की तरह शनिवार अल्प प्रवास के दौरान भी आरएसएस चीफ ने मीडिया से दूरी बनाएं रखी। बिलासपुर प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख ने बिलासपुर आरएसएस कार्यालय में चल रहे रिनोवेशन का जायजा लिया। इस दौरान बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मोहन भागवत ने सौजन्य मुलाकात की। कुछ देर कार्यालय में ठहरने और स्वयं सेवकों से गुप्त गू करने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने अगले प्रवास मध्यप्रदेश अमरकंटक के लिए रवाना हो गए। छत्तीसगढ़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दौरा हुआ.इस दौरे की खास बात ये रही कि मोहन भागवत ने आरएसएस पदाधिकारी और स्वयंसेवकों से बंद कमरे में चर्चा की.इस दौरान बीजेपी नेताओं ने मोहन भागवत से सौजन्य मुलाकात भी की.लेकिन दौरे में किसे क्या टास्क मिला,इसका खुलासा नहीं हो सका। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे के कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं.विधानसभा की ही तरह इस बार भी आरएसएस चुनाव में एक्टिव मोड पर रहेगी.मोहन भागवत का दौरा चुनाव से संबंधित तैयारियों और रणनीतियों को लेकर भी हो सकता है.आने वाले चुनाव में संगठन की तैयारी और चुनाव में भागीदारी के साथ स्वयंसेवकों को दिशा निर्देश देने के लिए भी ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.हमेशा की तरह इस बार भी आरएसएस चीफ ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

