पं. सुंदरलाल शर्मा विवि में अबीर-गुलाल, मिष्ठान के साथ मना होली मिलन समारोह

पं. सुंदरलाल शर्मा विवि में अबीर-गुलाल, मिष्ठान के साथ मना होली मिलन समारोह

बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर (छ.ग.) में होली मिलन समारोह हर्षोलास के साथ मनाया गया । महामाया परिसर में आयोजित समारोह में माननीय कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी सहयोगियों, कर्मचारियों और छात्रों को होली की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली के रंग के समान आप सभी के जीवन में भी उत्साह और खुशहाली आये। उन्होंने कहा कि होली पारंपरिक का त्योहार है, यह खुशी और हर्ष के साथ समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देने वाला पर्व है।
इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को अपनी-अपनी कर्तव्यनिष्ठा के प्रति समर्पित रहने और सामूहिक रूप से प्रयास कर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव डॉ. भुवन सिंह राज ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एक सूत्र में बांधे रखता है। इस अवसर पर सभी ने स्वादिष्ट मिष्ठान का आनंद लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों व अधिकारियों कर्मचारियों ने भी रंग – गुलाल के साथ बड़े हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह मनाया।
कार्यक्रम में डॉ. बंश गोपाल सिंह, माननीय कुलपति, पंडित सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, भुवन सिंह राज कुलसचिव, डॉ. शोभित बाजपेई रीजनल डायरेक्टर, डॉ मनीष कुमार साव परीक्षा नियंत्रक, डॉ. बसंत कुमार सोनी डायरेक्टर साइंस, डॉ. चंदना मित्रा डायरेक्टर सोशल साइंस, डॉ. एच एल शर्मा डायरेक्टर आर्टस, डॉ. धनंजय मिश्रा डायरेक्टर लाइफ साइंस, डॉ. संतोष कुमार बाजपेई डायरेक्टर एजुकेशन, एम. एल. चंद्राकर रीजनल कोऑर्डिनेटर समेत बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारीगण व कर्मचारी शामिल हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *