सुभाष कॉम्प्लेक्स के ऑटो पार्ट्स के स्टोर में लगी आग 20 लाख का सामान जलकर खाक
सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

सुभाष कॉम्प्लेक्स के ऑटो पार्ट्स के स्टोर में लगी आग 20 लाख का सामान जलकर खाकसिविल लाइन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर चौक के पास स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स में गुरु चरण का ऑटो पार्ट्स की दुकान का स्टोर दूसरी मंजिल पर है। जिसमे शॉर्ट सर्किट से आग लगी आग इतना भयावह था कि देखते देखते  चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय को भी अपने चपेट में ले लिया।इस आग के कारण ऑटो पार्ट्स के स्टोर में रखे सामान जल कर खाक हो गया। सिविल लाइन पुलिस की तत्परता और सतर्कता से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी हादसा होने से टल गया।
आज रात 10.30 से 11बजे के बीच अचानक सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर चौक के पास स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स के गुरुचरण के ऑटो पार्ट्स दुकान की स्टोर जोकि दूसरी मंजिल पे है अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई,और देखते ही देखते आग फैलने लगी उस कॉम्प्लेक्स में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की खबर से ही लोगों की भीड़ लग गई।इसकी सूचना सिविल लाइन थाने को मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई।सिविल लाइन पुलिस ने उस ब्लाक का बिजली बंद कर वाया पर आग की लपटें इतनी भयावह थी कि होमगार्ड के अलावा एनटीपीसी से भी दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ी.
इस आग में ऑटो पार्ट्स की स्टोर में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता है की स्टोर में करीब 20 लाख के समान था। जो पूरा जलकर खाक हो गया।
दमकल की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है।
बगल में था दृष्टि चिल्ड्रन अस्पताल
सुभाष कॉम्लेक्स के जिस दुकान में आग लगी उसके दूसरे ब्लाक में ही था डॉक्टर रूपेश अग्रवाल का सृष्टि चिल्ड्रन अस्पताल।आग पर अगर काबू नही पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
खिड़की का कांच तोड़ते युवक हुआ जख्मी
दुकान में लगी आग पर काबू पाने के लिए खिड़की में लगे कांच को तोड़ते हुए एक युवक घायल हो गया।

कुछ समय में ही आग पर काबू पा लिया गया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर चौक के पास स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स के ऑटो पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गया था पर दमकल की मदद से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया
परिवेश तिवारी
टी आई
सिविल लाइन

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *