मंडल सेक्रो अध्यक्षा ने अस्थायी महिला विश्राम कक्ष व चेंजिंग रूम का किया शुभारंभ

मंडल सेक्रो अध्यक्षा ने अस्थायी महिला विश्राम कक्ष व चेंजिंग रूम का किया शुभारंभ

बिलासपुर। मंडल सेक्रो बिलासपुर, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भाव से कार्य कर रही है ।  सेक्रो द्वारा कर्मचारी हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है, जिसमें महिला सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है।
। कोचिंग डिपो काम्प्लेक्स बिलासपुर में निर्माण कार्यों के फलस्वरूप महिला विश्राम कक्ष की अनुपलब्धता के कारण वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक कोच में महिला विश्राम कक्ष एवं चेंजिंग रूम की अस्थायी सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।  इस सुविधा का विधिवत शुभारंभ आज मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय द्वारा किया गया । साथ ही उस विश्राम कक्ष में महिला कर्मचारियों की बुनियादी सुविधा के लिए मंडल सेक्रो के सौजन्य से वाटर कुलर, इलेक्ट्रिक केटल एवं इंडक्शन चुल्हा उपलब्ध कराई गई । इस महिला कर्मचारी हितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोचिंग डिपो बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की उपाध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी राज, सचिव श्रीमती मीरा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या रंगाराव, सेक्रो की अन्य सदस्याएं, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता आर रंगाराव, वरि.कोचिंग डिपो अधिकारी प्रणय मित्रा सहित कोचिंग काम्प्लेक्स के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *