उपमुख्यमंत्री साव आयेंगे महाकाल सेना के शिवरात्रि महोत्सव में
बिलासपुर।जैसे जैसे महाशिवरात्रि निकट आ रही है वैसे वैसे महाकाल सेना की तैयारी रफ़्तार पकड़ रही है, अन्य तैयारियों के साथ अतिथितियों के आगमन पर गंभीर। महाकाल सेना संस्थापक तामेश के नेतृत्व में आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव के रायपुर स्थित निवास में औपचारिक भेंट कर आमंत्रण दिया, जिसके प्रतिक्रिया में श्री साव ने उक्त आयोजन में उपस्थित होने का आश्वासन दिया साथ ही समस्त महाकाल सेना को शुभकामनाएँ दी, इस राजधानी यात्रा में तामेश कश्यप के साथ प्रमुख रूप से विशाल सिंह,रितेश मंडाले उपस्थित रहे।

महाकाल सेना की महाशिवरात्रि महोत्सव बैठक में कलाकारों की सूचि तय
आगामी ८ मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के प्रख्यात महाकाल सेना ने कमर कस ली है, आज के बैठक में दो दिवसीय भजन संध्या के लिए कलाकारों पर अंतिम मोहर लगी, समिति के संस्थापक व मुख्य संरक्षक तामेश कश्यप ने बताया कि यह महोत्सव चार दिन तक चलेगा जिसमें प्रथम दो दिन के भजन संध्या के लिए देश के मशहूर गायक बिलासपुर आयेंगे जिसमें 6 मार्च को मुंबई के कृष्णा चतुर्वेदी,विवेक शर्मा रायपुर और रायपुर से ही मशहूर गायिका कंचन जोशी जी आएंगे ।7 मार्च को गजेंद्र प्रताप व रवींद्र प्रताप इंदौर से होंगे संध्या सजाएँगे। 8 मार्च महाभंडरा व 10 मार्च को शोभायात्रा नगर भ्रमण जो की महाकाल मैदान से होते हुए मध्य नगरी पंच मुखी शिव मंदिर पे समाप्त होगी ।

इस बैठक में दीपक सिंह,सुशील यादव ,अतुल अवस्थी,आनंद राव, विशाल सिंह
,हितेस साहू अजय कश्यप,अंकित पाल,राहुल महिलांगे,भूपेंद्र शर्मा,ए. गिरीश कुमार,धनीराम धुरी,मनीष यादव,आबीर बोस,इमरान खान,अमित तान्ती,राहुल महन्ती,राजेंद्र साहू,प्रभुल त्रिवेदी,टोनी करोसिया,अमित गोजे,राहुल राय,करण साहू,अभय चौहान,संजय मानिकपुरी,अमन चौहान,त्रिलोचन महिलांगे,श्रीकांत साहू, अरुण सागर,कुलदीप भारध्वाज,अमन श्रीवास,तनिष्क मिश्रा,संजू शर्मा,वीरेंद्र यादव व समस्त महाकाल सेना के सदस्यो की भारी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित हुए।

महाकाल नारिशक्ति सेना की बैठक संपन्न
महाकाल सेना का आगामी 6मार्च से 10मार्च को होने वाली महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी चरम पर है ऐसे में महाकाल सेना के संस्थापक तामेश कश्यप के नेतृत्व में नारीशक्ति का प्रथम बैठक संपन्न हुआ, जिसमें अतिथियों के आगमन से ले कर शिवभक्तों के स्वागत व बैठक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों का आबँटन हुआ।
नारीशक्ति बहुत भी उत्साहित नज़र आए, आयोजन को सफल बनाने हेतु समर्पित होने की बात कही ।
इस बैठक में मुख्य रूप से निशा यगेश सोनी , गिरीश साहू,अमोद सिंह, अतुल अवस्थी, विशाल सिंह,सुशांत शर्मा,अन्नू, रेणुका जयसवाल, दुर्गा देवगन,सुषमा खेरवार,ज्योति नायडू,पायल यादव,ट्विकंल, मुस्कान दुबे, संजुकता शर्मा, मीना,सीमा सिंह व अन्य महाकाल सेना के सदस्यों की उपस्थिति रही ।

