हवाई सेवा बंद करने की साजिश, लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, देवकीनंदन चौक से लेकर रामसेतु तक मानव श्रृखंला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

हवाई सेवा बंद करने की साजिश, लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, देवकीनंदन चौक से लेकर रामसेतु तक मानव श्रृखंला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर।  बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट से हवाई सेवा बंद करने के विरोध में जन सुविधा संघर्ष समिति के आव्हान पर देवकीनंदन चौक से लेकर राम लला अरपा पुल तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। हवाई जन सुविधा संघर्ष समिति लगातार हवाई सेवा का विस्तार करने का विस्तार करने को लेकर महानगर तक हवाई सेवा प्रारंभ करने को लेकर रनवे का विस्तार करने 4 सी लाइसेंस की मांग को लेकर धरना आंदोलन कर रही है। आज हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति बिलासपुर के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया तथा बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट से हवाई सेवा विस्तार करने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से रखी गई। मानव श्रृंखला में आज विधायक अटल श्रीवास्तव तथा दिलीप लहरिया भी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि अब तो प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और प्रदेश की भाजपा सरकार को चाहिए कि बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए राज्य सरकार सेना से जमीन वापस ले और चकरभाटा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करते हुए नाइट लैंडिंग तथा महानगर तक हवाई सेवा प्रारंभ करें। बिलासा देवी एयरपोर्ट बंद करने की साजिश की जा रही। आज बिलासपुर के लोगों ने सभी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर फोरसी लाइसेंस महानगर तक हवाई सेवा तथा बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट का विस्तार करने यात्री सुविधा दिलाने लिए आंदोलन किया है। हवाई जन सुविधा संघर्ष समिति ने कहा है कि जब देश में एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है तो बिलासपुर के लोगों को हवाई सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। यात्री सुविधा का विस्तार करने को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति समिति ने कहा है कि और राज्य सरकार बिलासपुर वासियों के साथ अन्याय कर रही है पहले जो उड़ान शुरू की गई थी उसे बंद कर दिया गया। बिलासा देवी चकरभाटा एयरपोर्ट से महानगर तक और अन्य सीधी उड़ान यहां की प्रमुख मांग है जो उड़ान चल रही है । उसी को बंद करने की बात हो रही है के। अगर ऐसा कुछ भी हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा । सुदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि अभी तो हम 29 फरवरी तक देख रहे हैं। 29 फरवरी तक के लिए फ्लाइट चल रही है और यह कॉटन्यू होनी चाहिए उड़ान योजना के एग्रीमेंट को बढ़ाना चाहिए और नाइट लैंडिंग तथा फोर सी लाइसेंस को लेकर नाइट लैंडिंग का काम सही समय से किया जाए। 3 महीने पूरा हो जाएगा और उसकी डाइट लेने एक बार हो जाएगी तो अपने आप प्राइवेट कंपनी यहां पर आने लगेगी और 45 के लिए 90 करोड रुपए लेने के बाद भी केंद्र सरकार सेना की जमीन वापस नहीं कर रही है वह तुरंत वापस की जानी चाहिए। और उसके लिए एक बार जमीन मिल जाएगी तो फिर 4सी एयरपोर्ट का बजट राज्य सरकार को देना होगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री से निवेदन है। सुदीप ने कहा है कि अभी तो फ्लाइट केवल दिन में एक आती है तीन शहर कनेक्ट है जबलपुर प्रयागराज और दिल्ली और महानगर सीधा कनेक्ट होना चाहिए था। दिल्ली फ्लाइट कम से कम 6-7 फ्लाइट तो होनी चाहिए था। दिन के समय हवाई सेवा का संचालन हो रहा है बिना लाइट लैंडिंग एक फ्लाइट आती है एक फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है उसको बंद होने की बात आ रही है इसलिए मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया गया।  जिसमें आज के इंस आंदोलन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन व्यापारिक संगठन स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा इन शहर के खिलाडिय़ों ने भी खिलाडिय़ों ने भी अपना समर्थन दिया और देवकीनंदन चौक से लेकर रामसेतु सरकंडा तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 आज विधायक अटल श्रीवास्तव महापौर रामशरण यादव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, विजय पांडे,विधायक दिलीप लहरिया ,राजेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू राजेंद्र शुक्ला के अलावा हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सुदीप श्रीवास्तव महेश दुबे, अभय नारायण राय बद्री यादव समीर अहमद, विजय वर्मा, संजय, केशव गोरख, मनोज श्रीवास, रामा बघेल, सुभाष, चित्रकात श्रीवास, प्रकाश बहरानी, गोपाल दुब,े किशन पटेल ,दीपक, विमल सोनी, बालू आडवाणी ,सुधांशु मिश्रा, दिलीप पाटिल रवि बनर्जी, नवीन वर्मा, प्रकाश बारानी दीपक कश्यप के अलावा काफी संख्या में नगर निगम के पार्षद भी मौजूद थे। जिसमें जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं एवं व्यापारिक गण सैकड़ों की तादाद में मानव श्रृंखला बनाकर हवाई जन सुविधा संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *