जिला ऑटो संघ चुनाव:ऑटो चालक, मालिक वोटर लिस्ट में बढ़-चढक़र जुड़वा रहे नाम
बिलासपुर। जिला ऑटो संघ बिलासपुर का अभी तक चुनाव तिथि तय नहीं हुआ है। 1 मार्च को चुनाव किए जाने पर विचार किया जा रहा है पर प्रशासन से बैठक के बाद जो तिथि तय की जाएगी उस तिथि को चुनाव होना है, पर जिला ऑटो संघ बिलासपुर के सभी सदस्य आगामी सत्र 2023-24 चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। यह की जिला ऑटो संघ चुनाव के लिए शहर वासी भी इंटरेस्ट लेते हैं क्योंकि जो पदाधिकारी चुन के आते हैं वह ऑटो चालकों का अच्छे से ध्यान रखें एवं यातायात कि नियमों के अनुसार ऑटो का परिचालन व्यवस्थित अच्छे से करें पूरी जिम्मेदारी उन चुने हुए पदाधिकारी के ऊपर होती है।

इस चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की भी उस्तुकता देखते ही बनती है क्योंकि अभी इस वर्ष लोकसभा चुनाव भी करीब है ऐसे में जो भी पदाधिकारी चुनाव जीत के आते हैं उसे राजनीतिक पार्टियों अपने खेमे में लाने का प्रयास करेंगे लेकिन जो भी पदाधिकारी चुनाव जीत कर आए वह निष्पक्ष रूप से सिर्फ ऑटो चालकों का ही हित सोचना चाहिए एवं उनके लिए काम करना है। अभी वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे का कार्य चल रहा है दिनांक 29 जनवरी से 1 तारीख तक बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट न. 1, 3, ऑटो स्टैंड में सुबह 10 से 3 बजे तक एवं 2 तारीख को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास ऑटो स्टैंड में सदस्यों का नाम दर्ज किया गया। अब तक 1600 नाम जुड़ चुके है। वहीं कई ऑटो मालिक और चालक ने अबतक अपना नाम नहीं जुड़वा पाएं है। इस को देखते हुए जिला ऑटो संघ ने यह निर्णय लिया है की बैठक कर नाम जुड़वाने के लिए एक दिन और समय दिया जाएगा। इससे बचे हुए सदस्य अपना नाम जुड़वा सके।
ऑटो चालक चुनाव अधिकारी मधुसूदन राव ने कहा कि सभी ऑटो चालक एवं मलिक नया वोटर लिस्ट में आवश्यक रूप से अपना नाम दर्ज कराएं अन्यथा बाद में किसी भी सदस्य का नाम नही जुड़ेगा और जिनका नाम नही जुड़ पाएगा वह ऑटो संघ का सदस्य नहीं माना जाएगा वह संघ से बाहर हो जाएगा। वोटर लिस्ट का काम पूरा होते ही चुनाव की तारीखों का ऐलान बहुत जल्द कर दिया जाएगा।

