शहर विधायक अमर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ की दी शुभकामनाए
बिलासपुर। शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर -शहर एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मोदी जी की गारंटी के अनुसार प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद से बनी नई सरकार ने सारे वादों को पूरा करने का सिलसिला शुरू कर दिया है और जन जन तक सुविधाओं और सेवाओं को सुलभ कराने के लिए यह संकल्पित प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा भारतीय गणतंत्र के मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का हम सभी को सदैव पालन करना चाहिए। मालूम हो इस बार 26 जनवरी को पूर्व मंत्री एवम शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल जांजगीर चांपा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाए गए है, जहाँ वे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

भोयर मरार पटेल समाज के द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती कलश यात्रा एवं सब्जी वितरण कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल शामिल होकर सामाजिक जनो को जयंती की शुभकामनाएं दी।


