सिम्स में हुआ दुर्लभ कैंसर का सफल व नि:शुल्क उपचार,
रेडियोथेरैपी विभाग में सभी प्रकार के कैंसर मरीजों का होता है नि:शुल्क उपचार
बिलासपुर। विकास कुमार (परिवर्तीत नाम) उम्र 23 वर्ष अविवाहित पुरुष को शरीर के विभिन्न अंगों में गांठ एवं लगातार बुखार की समस्या निंरन्तर हो रही थी, परन्तु विकास कुमार ने 3 से 4 महीने के लगातार प्रयासों के बावजूद इस बीमारी का निदान नही पाया। अंतत: मरीज ने रेडियोथेरैपी विभाग सिम्स से परामर्श किया। विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्रहास ध्रुव एवं टीम ने पुन: सभी प्रारंभिक जांच कराए, साथ में सी.टी. स्कैन एवं बायोप्सी की भी सलाह दी। बायोप्सी जाचं में कैंसर होना बताया गया, लेकिन कैंसर का प्रकार अभी भी स्पष्ट नही था, सी.टी. स्कैन के माध्यम चौकाने वाले परिणाम मिले, जिसमें पुरुष के शरीर में महिलाओं के जननांग अर्धविकसित होना पाया गया। अत: पुरुष के शरीर में दोनों जननांग (अंडकोष एवं अर्धविकसीत बच्चा एवं होना बताया गया। आईएचसी जांच से यह पाया गया कि यह कैंसर एक प्रकार का दुर्लभ कैंसर हैं। जिसका नाम परसिंसटेंट मलेरियन डक्ट सिंड्रोम विथ जर्म सेल टयूमर आफ टेस्टिस हैं। चूंकि स्टेज विकसित था, अत: तुरन्त ही कीमोथेरैपी प्रारम्भ किया गया, कुल 12 सायकल कीमोथैरेपी आयुष्मान योजना के माध्यम से निशुल्क लगाया गया। जिसकी कीमत प्राइवेट हॉस्पीटल में लगभग 5 लाख रुपये हैं। दिसंबर 2023 में छ: महीने के गहन चिकित्सा के बाद पुन: सभी जांच रिपिट कराए गये, जिसमें किसी भी प्रकार का कैंसर होना नही बताया गया। वर्तमान में मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और फालोअप (चिकित्सकीय परामर्श) में हैं।

