विजिबल पुलिसिंग की ओर बिलासपुर पुलिस की पहल,
यातायात व्यवस्था सुधारने, अपराध रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए की गई पैदल पेट्रोलिंग

विजिबल पुलिसिंग की ओर बिलासपुर पुलिस की पहल,यातायात व्यवस्था सुधारने, अपराध रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए की गई पैदल पेट्रोलिंग

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाटा कृष्णा पटेल, एसडीओपी उदयन  बेहार, एसडीओपी  कोटा  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है । पेट्रोलिंग का उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुधारना, अपराध रोकथाम एवं असामाजिक तत्त्वों पर अंकुश लगाना है। पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। रोड किनारे या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही की जा रही है। थाना क्षेत्र में  पैदल भ्रमण  ’विजिबल पुलिसिंग‘ की ओर बिलासपुर पुलिस की पहल है। इससे पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद भी स्थापित हो रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *