सरेराह लात घुसे से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, 9 गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निकाली बारात,
शिव टाकीज चौक पर युवकों ने की थी मारपीट, वीडियो से पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

सरेराह लात घुसे से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, 9 गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निकाली बारात,शिव टाकीज चौक पर युवकों ने की थी मारपीट, वीडियो से पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

बिलासपुर। बच्चों के विवाद में दो पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें कुछ युवकों के द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए एक वीडियो शहर में वायरल हो गया। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। वही आरोपियों की पुलिस ने शहर में बारात निकाली।
 सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि दिनांक 22 दिसम्बर को दोपहर करीबन 3.00 बजे छोटे बच्चो के बीच हुए लडाई झगडा को समझाने गए अभय चौहान एवं उसके साथियो को साहिल खान एवं उसके साथियो द्वारा शिव टाकिज चौक मुख्य मार्ग में मारपीट करने लगे।

जिसका विडियो वायरल होने तथा उक्त वायरल विडियो थाना सिटी कोतवाली को प्राप्त होने पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा विडियो फुटेज का अवलोकन कर आरोपियो की पहचान की गई। दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 561/2023, 562/2023 धारा 294,506,323,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया तथा दोनो पक्षो के विरूद्ध पृथक से इस्तगाशा क्र 285/891/2023 एवं 286/892/2023 धारा 151,107,116(3) जा.फौ. का प्रतिबंधक कार्यवाही कर आरोपी विवेक खटिक पिता संतोष खटिक उम्र 23 वर्ष साकिन टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली , साहिल खान पिता सहीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन करबला चौक, विशाल खटिक पिता बल्ला खटिक उम्र 21 वर्ष साकिन टिकरापारा डी.पी. कालेज के पास, लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 20 वर्ष साकिन करबला कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर, अमन उर्फ छोटुदास मानिकपुरी पिता परदेशी दास उम्र 20 वर्ष साकिन शिव टाकिज चौक गली, संजय दास पिता अमृत दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन कंट्रक्सन कालोनी डी.आर/229/1 थाना तारबाहर, मो. इमरान पिता मोइकबाल खान उम्र 22 वर्ष साकिन गोविंद नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी ,अंकुश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 18 वर्ष साकिन टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली ,अभय चैहान पिता रंजीत चैहान उम्र 19 वर्ष साकिन रेल्वे कालोनी दुर्गा पंडाल थाना तारबाहर को गिरफ्तार किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ युवक अपनी दबंगई के साथ खुलेआम बीच सडक़ में मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो एक राहगीर ने चलती गाड़ी से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शहर कानून की व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जमकर वायरल हो रहे वीडियो की भनक तक पुलिस को नहीं है। यह घटना शुक्रवार दिन की बताई जा रही है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के शिव टाकीज चौक के पास बीच सडक़ में आधा दर्जन से अधिक युवक मिलकर एक युवक को दौड़ा दौड़ा कर मार रहे है।और वह युवक उनसे बचने का प्रयास कर रहा है। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *