दुर्गा विसर्जन में बवाल दो गुटों के बीच पत्थरबाजी, 14 बलवाई गिरफ्तार तडक़े सुबह लाठी,तलवार लेकर युवकों ने डीजे व गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़

बिलासपुर (जीआर)। दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर बवाल मचा। मूर्ति आगे ले जाने के लिए हुए विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। एक समिति के डीजे को दूसरी समिति के लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दिया। इस मामले में पुलिस कि धरपकड़ शुरू हो गई है और पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही बाकि आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक एवं देवकीनंदन चौक से कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चैक पहुंची। सिम्स चौक में आगे बढने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो द्वारा विवाद शुरू किया गया। नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाडियो पर पथराव किया गया जिससे उनकी गाड़ी क्षतिगस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यो को चोट आई। इसके उपरांत दोनो समिति के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार कि ओर आगे बढ गए। सुबह करीबन 6.00 बजे करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यो एवं उनकी गाडियो पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगो के द्वारा उनकी गाडिय़ो पर लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड़ किया गया एवं समिति के लोगो को चोट पहुंचाया गया। घटना उपरांत दोनो दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो के द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र 390/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मारूल माथुर द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भारती मरकाम के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण में दोनो पक्षो के कुल आरोपी शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा ,पप्पू कौशिक तिपा शिव कुमार कौशिक उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा ,बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा,दीपक साहू पिता रतन साहू उम्र 22 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा,नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना,देव भद्रराजा पिता सुरेश भद्रराज उम्र 23 वर्ष निवासी रपटा चौक,अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष साकिन शिव चैक कुदुदण्ड,अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र 28 वष्र साकिन शिव चौक कुदुदण्ड,नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 18 वर्ष साकिन कुदुदण्ड शिव चौक, सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 19 वर्ष साकिन शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन,राहुल राजपूत पित रोहित राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन माता चैरा शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन,हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है । जिनमें से 2 आरोपी नाबालिग है। प्रकरण में अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है।

