भाजपा दक्षिण मंडल ने अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर बिलासपुर शहर को स्वच्छ बनाने की किया शुरुआत-मनीष अग्रवाल
बिलासपुर।जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिया जनादेश जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद। अब भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ और भय मुक्त शहर बनाने का प्रयास करेगी। 5 सालों में कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश एवं बिलासपुर में जो राजनीतिक गंदगी की गई और कचरा फैलाया गया है उसे सांकेतिक रूप से साफ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा अंबेडकर चौक जीडीसी के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसमें अंबेडकर की मूर्ति एवं आसपास की गंदगी को कार्यकर्ताओं के द्वारा साफ किया गया और पुनः नरेंद्र मोदी एवं अमर भईया के मार्गदर्शन में स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाया गया साथ ही सांकेतिक रूप से संदेश दिया गया की कांग्रेस के द्वारा जो भी कचरा और गंदगी फैलायी गई है उसे लगातार भारतीय जनता पार्टी इसी तरह स्वच्छताअभियान चला कर साफ करने का काम निरंतर करते रहेगी एवं बिलासपुर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का सार्थक प्रयास सदैव करते रहेगी।

इसमें प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे ,धीरेंद्र केसरवानी , नारायण गोस्वामी , अमित तिवारी, नवीन मसीह, बरकाती जी,विष्णु सोनी, शोभा कश्यप, मीना गोस्वामी, स्नेह लता शर्मा ,कविता वर्मा , रीना गोस्वामी, सुब्बाराव, नीरज वर्मा , मनोज कश्यप ,प्रशांत कश्यप, सिकंदर खान,शिव पटेल, रत्तू उर्मलिया,परेश गुप्ता, मोनू रजक, रवि वर्मा , देव शर्मा आदि उपस्थित रहे।


