हारे हुए कांग्रेस विधायक अब सरकारी बंगला खाली कर रहे,
शैलेष ने पीडब्ल्यूडी को हैंड ओवर किया सरकारी आवास
बिलासपुर। जहां एक और विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही जो अधिकारी कर्मचारी पहले कांग्रेस नेताओं के इर्द-गिर्द दिखाई देते थे अब भाजपा विधायकों के बंगले में दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम के सारे इंजीनियर विधायक अमर अग्रवाल से मिलकर उन्हें बधाई दी।
वही आबकारी विभाग महिला बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी विधायक अमर अग्रवाल धर्मजीत सिंह तथा धरमलाल कौशिक से मिलकर उन्हें बधाई देने पहुंचे हैं । सत्ता परिवर्तन होते ही अधिकारी कर्मचारियों के काम कामकाज में बदलाव भी आ गया है। इधर जिला प्रशासन के अधिकारी अब भाजपा नेताओं के निर्देश पर काम कर रहे हैं । विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हारे हुए कांग्रेस विधायकों ने सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है। के पूर्व विधायक जो मंत्रिमंडल के सदस्य थे सभी अपना सरकारी आवास खाली करने में लग गए।रायपुर में संसदीय सचिव रश्मि सिंह का आवास था वही पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भी वेयरहाउस रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी है और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष आज शैलेश पांडे के सरकारी निवास से सारे समान एवं उनके निजी टेबल कुर्सी उनके घर भेजी जा रही । और वहीं दूसरी और विधायक धर्मजीत सिंह अब तखतपुर में अपना कार्यालय बनाएंगे। रश्मि सिंह रायपुर का अपना सरकारी आवास जल्द खाली करेंगी।राजकिशोर नगर चौक में विधायक सुशांत शुक्ला का कार्यालय होगा । सुशांत शुक्ला अपने निवास में ही कार्यालय का संचालन कर रहे हैं । उन्होंने अभी तक कोई सरकारी सुविधा नहीं ली है और ना हीं सुरक्षा मुहैया कराई है।
उनका कहना है कि यदि उन्हें राज्य सरकार के द्वारा विधायक होने के नाते अगर सुरक्षा दी जाती है तो वे सुरक्षा लेंगे। वे अपनी तरफ से अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन व राज्य सरकार को पत्र नहीं लिखेंगे। उन्होंने कहा है कि सदन में पहला प्रस्ताव बेलतरा की जनता की मांग का होगा।

