ठंड बढऩे के साथ बूंदा-बांदी जारी,कोल्ड डे के हालात,
मिचौंग का असर, प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश होने की आशंका,
वर्षा ने किसानों की बढ़ाई चिंता

ठंड बढऩे के साथ बूंदा-बांदी जारी,कोल्ड डे के हालात,मिचौंग का असर, प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश होने की आशंका,वर्षा ने किसानों की बढ़ाई चिंता

बिलासपुर। चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है। मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। जिसकी वजह से  बिलासपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है वहीं ठंड बढ़ गई है। चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से सोमवार रात से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। रात से शुरू हुई हल्की बारिश का दौर दिनभर जारी रहा है। तापमान में 9 डिग्री तक गिरावट आने की वजह से लोग दिन में ठिठुरते हुए अलावा का सहारा लेते रहे। मौसम विभाग ने बिलासपुर समेत मध्य और दक्षिण क्षेत्र में कोल्ड डे घोषित कर दिया। बुधवार के मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा के मुताबिक ठंड के सीजन में चक्रवाती तूफान की वजह से आज दूसरी बार राज्य में कोल्ड डे के हालात बने। इसके पूर्व नवंबर में बिलासपुर और पेंड्रा में तापमान पांच डिग्री तक नीचे गया था। इस बार समूचे दक्षिण और मध्य इलाके में तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे चला गया। राज्य में तूफान का प्रभाव सोमवार से बादल के रूप में नजर आया और रात होने के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था। वहीं मंगलवार की सुबह धूप नहीं निकली और लगातार पड़ती फुहारों से मौसम सर्द हो गया। बदले मौसम का असर सामान्य कामकाज पर भी नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान मिचांग के कारण आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों में तेज हवा चलने के साथ भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.3एष्ट दंतेवाड़ा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8एष्ट पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया। अगले दो तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।मौसम में हुए परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंडी हवा के चक्रवाती प्रभाव के कारण पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं, वहीं किसानों की साल भर की मेहनत उनके खेतों में ही सहेजकर रखी फसल के बारिश से भीगकर खराब होने का चिंता बढ़ गया है। मौसम में बदली और हल्की बारिश से किसान धान की कटाई और मिजाई नहीं कर पा रहे है. वहीं दो दिनों से धान खरीदी भी बंद है. बाड़ी और खेतों में लगे धान की फसल के अलावा सब्जी और फूलों में भी इसका असर पड़ रहा है।वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘मिचौंग’ चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग में हल्की बारिश हुई।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *