बेटी है तो कल है मतदान ही सही विकल्प है – शशि,
राम नगर,अस्फाक उल्ला नगर मसानगंज गोड़पारा, जूनी लाईन, लाला लाजपतराय नगर
क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चे ने रखी अपनी बात
बिलासपुर। श्रीमती शशि अमर अग्रवाल भाजपा को जिताने के लिए आज दक्षिण मण्डल में राम नगर एवं अस्फाक उल्ला नगर मसानगंज गोड़पारा, जूनी लाईन, लाला लाजपतराय नगर क्षेत्र में महिला मोर्चे के साथ घर घर जनसंपर्क अभियान हेतू पहुंचीं। महिलाओं ने श्रीमती अग्रवाल को जनसंपर्क के दौरान बताया कि बिलासपुर में बढ़ते अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य का गिरता स्तर, बढ़ते बिलासपुर के सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार ने शराब बंदी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। युवा पीढ़ी नशे के जाल में कैरियर निर्माण के जगह अपना भविष्य बरबाद कर रही है।

श्रीमती शशि अग्रवाल एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 17 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की आहुती से सशक्त, संवेदनशील, जनआकांक्षाओं पर खरा उतर सके ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन समस्याओं के निराकरण का सर्वोत्तम उपाय है, इस हेतू कमल छाप पर मोहर लगाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनावें। छत्तीसगढ़ के बेटियों को इसमें बढ़चढ़ कर इसमें आना होगा। बेटी है तो कल है मतदान ही सही विकल्प है।


