रोजगार नहीं मिलने से युवा नशा और अपराध की ओर बढ़ रहे-आदित्य अग्रवाल,
शैक्षणिक संस्थानों में किया जनसंपर्क

रोजगार नहीं मिलने से युवा नशा और अपराध की ओर बढ़ रहे-आदित्य अग्रवाल,शैक्षणिक संस्थानों में किया जनसंपर्क

बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल युवा मोर्चा के साथियों के साथ आज शहर के शैक्षणिक संस्थानों , कोचिंग संस्थानों में  युवा साथियों को भाजपा का साथ देने के लिए समर्थन मांगा। आदित्य ने कहा प्रतिभा पलायन और युवा असंतोष नए छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी चिंता का विषय है, रोजगार नहीं मिलने से युवा नशा और अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। एजुकेशन माफियाओं ने छत्तीसगढ़ में घोटाले का सिलसिला चला रखा है।

भाजपा के संकल्प पत्र 1 लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना में 50% की सब्सिडी एवं ब्याज मुक्त ऋण, यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाओं का पारदर्शी ढंग से समयबद्ध आयोजन, सीजीपीएससी में हुए घोटाले की जांच, डेढ़ लाख बेरोजगारों को योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर पर तुंहर दुआर सार्वजनिक सेवा के अवसर की गारंटी का संकल्प लिया गया है, युवा हितों की दिशा में यह अभूतपूर्व निर्णय होगा। आदित्य अग्रवाल  आज  भारतीय जनता युवा मोर्चा  कार्यकर्ताओ साथ जेके कॉलेज चौक से इंजीनियरिंग कॉलेज, गांधी चौक एवं पुराना हाई कोर्ट के समीप स्थित प्रतियोगी परीक्षा के विभिन्न संस्थाओं में पहुंचकर युवा साथियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट अपील की।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *