आप चुनिए आपको किस तरह की राजनीति और सरकार चाहिए-प्रियंका

आप चुनिए आपको किस तरह की राजनीति और सरकार चाहिए-प्रियंका

बिलासपुर।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमें गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ करने के अलावा 200 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया। यही नहीं उन्होंने मंच से एलान किया की कांग्रेस की सरकार फिर बनी तो सरकार किसानों का तिवरा भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी। बिलासपुर जिले के सभी 6 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च भी किया गया।  भाषण की शुरुआत में प्रियंका गांधी ने माहात्मा गांधी के बिलासपुर प्रवास को याद किया इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को याद किया और बताया कि जब उनकी दादी की हत्या हुई तो वो 12 साल की थी। जिस दिन हत्या हुई उस दी उनके स्कूल में नाटक प्रतियोगिता थी। जिसमे उसने भी भाग लिया था। ड्रामा के लिए मैंने दादी से एक झोला मांगा और चल दी। दो तीन घंटे बाद भारी संख्या संख्या में सुरक्षा बल आए और स्कूल से राहुल और उनको वापस घर ले आए। जब घर पहुंची तो बाहर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। अंदर गई तो पता चला कि दादी की हत्या कर दी गई है। इतना सब देखने के बाद एक सेकेंड के लिए भी हमारे मन में देश के प्रति आस्था नहीं डिगा। सात साल बाद जब मैं 19 साल की थी तो इसी तरह की घटना मेरे पिता के साथ घटी। पिता का पूरा शरीर छलनी छलनी और खून से लतपथ मेरे सामने पड़ा था। फिर भी देश के प्रति आस्था नहीं टूटी। और जब हम नेहरू जी की, इंदीराजी की और राजीवजी की बात करते है तो हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते है। ये परिवारवाद नही है, देश के प्रति एक भक्ति है जो टूट नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इन शहादतों के बाद भी हमारी देश के प्रति आस्था नहीं टूटी। प्रियंका ने कहा कि आपके देश में आज क्या हो रहा है, प्रदेश में क्या हो रहा है। ये सब सोचने समझने के बाद ही वोट करें। जिस दल को आप अपना मत दे रहे हैं उन्हें समझिए और उसके बाद जागरुकता के साथ वोट दें छत्तीसगढ़ में जो सरकार है उसनें आपको केंद्र के कुशासन से आपको बचाया है। प्रियंका ने कहा कि जनता सरकार से एक उम्मीद रखती है । उस उम्मीद को पूरा करना सरकार की जवाबदारी है। हमारे अधिकार-कर्मचारी सालों साल अपनी सेवाएं देते हैं। और बदले में क्या मांगते हैं, पुरानी पेंशन योजना और ये कोई बहुत बड़ी मांग भी नहीं है आपको और मांगना चाहिए और उसे पूरा करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आएगा दो चार बात कर लेंगे धर्म का मुद्दा उठा देंगे हमारी सरकार बन जाएगी, मौज हो जाएगी। तो ऐसे नेताओं को वोट देने से बचिए। क्या आपने सोचा था कि जो आप अवारा पशुओं से परेशान थे। उसे इस तरह से सुलझाया जाएगा कि आपको आगे परेशानी नहीं होगी। आपने सोचा था कि कभी आपसे गोबर खरीदा जाएगा क्या आपने सोचा था।
कि आपको एक ऐसी सरकार मिलेगी जो आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या को समझेगी और उसे सुलझाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप चुनिए आपको किस तरह की राजनीति, किस तरह की सरकार चाहिए खोखली बातें कौन कर रहा है। इसे समझिए। एपमी में 18 साल से भाजपा की सरकार है कभी बहनों के बारे में नहीं सोचा लेकिन अभी दो महीने पहले लाडली बहन योजना शुरू कर दी इनकी नीतियों से अगर आपका प्रदेश भी चलता तो यहां का हाल भी मध्यप्रदेश जैसा होता। तो समझ लीजिए कि काम करने के लिए नियत सही होनी चाहिए। आज विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिवासियों का कहां हो रहा है छत्तीसगढ़ में हो रहा है। आप ये देख कर वोट डालें कि आपका नेता आपकी बात कर रहा है कि आपको लड़ाने का काम कर रहा है ये जो वोट है। तुम्हारा ध्यान से सोच समझ के जागरुक बनकर डालो ऐसी पार्टी को वोट देना बंद करो जो आपका ध्यान भटकाए अपनी ध्यान अर्जुन की तरह रखें ऐसी राजनीति को नकारो जो आपको तोड़ती हो।

प्रियंका गांधी की आठ बड़ी घोषणाएं, रसोई गैस सिलेंडर में 500 की सब्सिडी, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी सोमवार की दोपहर को पहली बार बिलासपुर पहुंची। प्रियंका ने यहाँ एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने आठ बड़े चुनावी वादे किये । प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने पर रसोई गैस सिलेंडर को रिफिल करने पर पांच सौ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी । उन्होंने कहा कि राज्य में 200 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जाएगी। बिलासपुर में प्रियंका गांधी ने की आठ बड़ी घोषणाएं
रसोई गैस का सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी . महिलाओं के बैंक खाते में सीधे रकम भेजी जाएगी। बिजली की मासिक खपत 200 यूनिट से कम तो पूरा बिल माफ़ होगा . अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी। महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज भी माफ़ होगा। छत्तीसगढ़ में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना होगी, अभी 300 हैं। राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के निवासियों का सडक़ दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज किया जायेगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज को माफ किया जायेगा। राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने अपने पूरे भाषण में इन्हीं बिन्दुओं को विस्तार दिया। श्रीमती गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में दोबारा चुने जाने पर कांग्रेस महिलाओं के लिए प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के लिए महतारी न्याय योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा, स्वयं सहायता समूहों के ऋण और सक्षम योजना के तहत महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सडक़ दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं के पीडि़तों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी । श्रीमती गांधी ने कहा कि सरकार किसानों से तिवरा (एक प्रकार की दाल) को भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। अपने संबोधन में, प्रियंका गांधी ने प्रदेश की पूर्ववर्ती तथा वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा वाले) नकारात्मक राजनीति करते हैं । उन्होंने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से अपील की कि वे जागरूक बनकर कांग्रेस को वोट देवें जो प्रदेश के विकास और आपके कल्याण पर ध्यान केन्द्रित करती है। इसके पहले, प्रियंका गांधी के साथ बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी रैली को संबोधित किया । बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस के संयुक्त सचिव व सहप्रभारी विजय जांगिड़, बिलासपुर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवार तथा कोटा से प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर से प्रत्याशी शैलेष पांडेय, तखतपुर से प्रत्याशी श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बेलतरा से प्रत्याशी विजय केशरवानी, बिल्हा से प्रत्याशी सियाराम कौशिक, मस्तूरी से प्रत्याशी दिलीप लहरिया तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कोटा, बेलतरा, मस्तूरी, बिलासपुर,बिल्हा एवं तखतपुर से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रियंका गांधी के समक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोटा के छजकां के लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के बिलासपुर प्रवास के दौरान नामांकन सभा में प्रियंका गांधी के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति कोटा क्षेत्र के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारी रेणु जोगी के विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार एवं देवकुमार थवाईत सहित 20 लोगों ने जनता कांग्रेस जोगी छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। विधिराम सिदार एवं संजय जायसवाल ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है, हमेशा कांग्रेस के साथ थे और रहेंगे। उनकी विधिवत प्रवेश की घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस को जानने और मानने वाले कांग्रेस में वापस आ रहे हैं, संजय जायसवाल एवं विधिराम सिदार के कांग्रेस प्रवेश पर ब्लाक अध्यक्ष कोटा आदित्य दीक्षित, बेलगहना रामचंद्र पैकरा, रतनपुर रमेश सूर्या, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि कोटा में अटल श्रीवास्तव की विजय सुनिश्चित है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *