भाजपा की चौथी लिस्ट जारी, बेलतरा से सुशांत शुक्ला,
सुशांत शुक्ला और विजय केशरवानी के बीच होगी भिड़ंत,
जीत का पहिया नहीं रुकेगा-सुशांत

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी, बेलतरा से सुशांत शुक्ला,सुशांत शुक्ला और विजय केशरवानी के बीच होगी भिड़ंत,जीत का पहिया नहीं रुकेगा-सुशांत

महापौर रामशरण ने बेलतरा व बिलासपुर से नामांकन पत्र खरीदकर चौंकाया
बिलासपुर।  जिले की बेलतरा विधानसभा सीट से भाजपा ने ब्राह्मण उम्मीदवार के रूप में सुशांत शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है । अब बेलतरा में कांग्रेस के विजय केसरवानी के खिलाफ भाजपा के सुशांत शुक्ला के बीच मुकाबला होगा । भाजपा ने काफी देर में उम्मीदवार की घोषणा की है। छात्र राजनीति से पार्टी में लगातार सकिय रहने वाले सुशांत शुक्ला 2018 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट के दावेदारी की थी। लेकिन रजनीश सिंह को भाजपा ने टिकट दी थी। इस बार ब्राह्मण उम्मीदवार के रूप में काफी ज्यादा जहाज के बाद सुशांत शुक्ला टिकट पाने में सफल हुए हैं वैसे सुशांत शुक्ला भाजपा के सांसद रहे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के काफी करीबी रहे हैं सुशांत शुक्ला ने टिकट मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि रजनीश सिंह उनके अभिभावक हैं। मेरे गार्जियन के रूप में वह मेरे साथ है और बेलतरा क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए मेरे साथ होगा। और बेलतरा की सीट एक बार फिर भाजपा ही जीतेगी सुशांत शुक्ला ने कहा है कि पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव तथा पूर्व विधायक स्वर्गीय दीवान दीवान के सपनों को वहां पूरा करेंगे। बेलतरा में भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन के साथ पार्टी टिकट व्यक्ति प्रथम नहीं है राष्ट्र प्रथम भाजपा का यह सिद्धांत है। पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव लडऩे का अवसर दिया है। मैं एक समानय कार्यकर्ता हूं सामान्य परिवार से हूं वैचारिक पृष्ठभूमि से हूं और भाजपा सबके साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। आने वाले समय में बेलतरा की जनता जिस तरह से 20 साल से भाजपा पर विश्वास कर रही है और भाजपा के विधायक लगातार जीत रहे हैं इस बार भी जानता भाजपा उम्मीदवार के रूप में मुझे जिताकर विधानसभा भेजेगी। कांग्रेस उम्मीदवार को उन्होंने कहा कि चुनौती के रूप में स्वीकार करता हूं बेलतरा क्षेत्र में अपराध और नशे के व्यापार को खत्म करना चुनावी मुद्दा होगा। कांग्रेस शासन काल में बेलतरा क्षेत्र में 5 साल में विकास का पहिया रुक गया है। एक भी विकास कार्य जनता को समर्पित नहीं हो पाया। कांग्रेस की सरकार 5 साल तक राज किया लेकिन बेलतरा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार बेलतरा क्षेत्र में विकास के कम पांच बता दे। 5 साल में पांच योजनाएं पांच विकास पंचक वाला है उन्होंने कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में उसे पर भरोसा किया है और बिलतरा करके कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव लड़ेगा और उनकी जीत सुनिश्चित है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम समय के चार दिन पहले ही भाजपा ने सुशांत शुक्ला को बेलतरा से उम्मीदवार बनाकर एक नया समीकरण बनाने की कोशिश की है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *