इसरो मिशन चंद्रयान-3 में हिस्सा रही स्वाति स्वर्णकार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया सम्मानित
बिलासपुर। इसरो मिशन चंद्रयान अभियान में शामिल बिलासपुर की श्रीमती स्वाति स्वर्णकार ने आज राजेंद्र नगर निवास स्थान में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की।श्री अग्रवाल ने स्वर्णकार दंपति का हृदय से स्वागत करते हुए सम्मान किया एवं श्रीमती स्वाति स्वर्णकार के योगदान को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।मालूम हो बिलासपुर की बेटी स्वाति स्वर्णकार इसरो की मिशन चंद्रयान तीन अभियान का हिस्सा रही है।चंद्रयान-3 के धरती से उड़ने से लेकर चंद्रमा में लैंड करने तक का डाटा कलेक्ट करने वाली टीम में स्वाति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

