अनियंत्रित कार ने 8 छात्राओं को कुचला,एक गंभीर,अपोलो में भर्ती जीडीसी कालेज के सामने की घटना, एक युवक को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनियंत्रित कार ने 8 छात्राओं को कुचला,एक गंभीर,अपोलो में भर्ती जीडीसी कालेज के सामने की घटना, एक युवक को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने 08 छात्र छात्राओं को टक्कर मार दी है। जिससे सभी को गंभीर चोटे आई है जिसमे एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से रॉन्ग साइड से आ रही सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 12 वाई 6543 में दो युवक बैठे हुए थे । जो तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर छुट्टी के बाद घर जा रहे स्कूली बच्चों को टक्कर मारते हुए निकली जिससे 08 स्कूली छात्राओं को गंभीर चोटे आई है। इस हादसे में कई छात्र- छात्राओं को गंभीर चोटे आई है,जिसमे एक छात्रा बेहद गंभीर है ।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है 7 से 8 बच्चे इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिसके बाद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है।
राजेंद्र नगर चौक से सत्यम चौक की ओर जा रही कार में दो युवक सवार थे। सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में लहराते हुए गलत दिशा से चल रही थी, जिसने बिलासा गर्ल्स कॉलेज से निकल रही छात्राओं को टक्कर मार दी। कार के चक्के के नीचे चकरभाठा निवासी हेमा वर्मा आ गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्रा को अपोलो भेजने की तैयारी है।
वहीं शेष अन्य घायलों का इलाज सिम्स में किया जा रहा है। घायल छात्रा को पुलिस के वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया । दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार में सवार एक युवक भागने में सफल रहा तो वही दूसरा कार से नहीं निकल पाया, जिसे लोगों ने पकड़ा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *