महिलाओं के सुरक्षा की पूरी गारंटी- अमर अग्रवाल, अपनी सुरक्षा के सवाल पर महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी का खटखटाया द्वार

महिलाओं के सुरक्षा की पूरी गारंटी- अमर अग्रवाल, अपनी सुरक्षा के सवाल पर महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी का खटखटाया द्वार

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न समाज की महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं-माताओं-बहनों की सुरक्षा की गारंटी लेती है। महिला संगठनों ने कुछ समय पूर्व एक महिला कलेक्ट्रेट के सामने पूरी रात न्याय पाने के लिए धरने पर इस लिए बैठी रही कि उसके उस पति पर अपनी बेटी के साथ अनाचार करने का मामला दर्ज किया जाए, लेकिन शहर के प्रभावशाली नेताओं ने पुलिस की मदद से रातों-रात कलेक्टोरेट के सामने से उसका टेंट हटवा दिया। मताओं-बहनों की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए कुछ बहनों ने कहा कि ट्यूशन, स्कूल, कालेज से हमारी लड़कियां शाम तक सुरक्षित घर लौट आयेंगी इसे लेकर अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकिरें खीचीं रहती हैं।
सारी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उन्हें विश्वास दिलाते हुए कहा कि 3 दिसम्बर को चुनाव के बाद प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। शहर में कानून व्यवस्था का राज कायम होगा, इसकी गारंटी देता हूं। सामाजिक संगठनों की महिलाएं भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल की बातें सुनने के बाद तालियां बजाते हुए खुशी का ईजहार किये और उन्होंने श्री अग्रवाल को जीत का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *