वाहन चेंकिग में पुलिस को मिले 14 लाख, सरकंडा में 8 और सिविलाइन थाना क्षेत्र में 6 लाख,तोरवा में गाड़ी से कपड़ा जब्त

वाहन चेंकिग में पुलिस को मिले 14 लाख, सरकंडा में 8 और सिविलाइन थाना क्षेत्र में 6 लाख,तोरवा में गाड़ी से कपड़ा जब्त

बिलासपुर । निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था । थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपत रोड बेहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 8 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 8 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।
वहीं थाना तोरवा द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन में अवैध रूप से कुर्ता ,पायजामा, शर्ट, टी शर्ट तथा अन्य कपड़े पाये जाने एवं मौके पर वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना पाये जाने से 102 जाफौ. के तहत 79 पैकेट कुर्ता पायजामा, 63 पैकेट शर्ट, 148 पैकेट टी शर्ट, शर्ट 23 नग, हाफ चड्डा 7 नग कुल कीमती 130000 रूपये जप्त किया गया है।

वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन द्वारा सत्यम चौक के पास आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सत्यम चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 5 लाख 95000 रुपये नगद मिला उक्त रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 5 लाख 95000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *