चोरी की बाइक बेचते युवक गिरफ्तार पांच बाइक बरामद, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

चोरी की बाइक बेचते युवक गिरफ्तार पांच बाइक बरामद, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रथीन्द्र नाथ गुप्ता पिता विष्णुदत्त गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी बनियापारा जूना ने थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि अपनी मोटर सायकल हीरो क्रमांक सीजी 10 ए.व्ही 9495 घर के बाहर खडी कर अपने घर चला गया। प्रार्थी सुबह अपनी मोटर सायकल को देखा तो उसकी मोटर सायकल नही थी आस पास पता तलाश करने पर पता नही चला कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकल चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी सिटी कोतवली निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबिर के निशानदेही पर आरोपी देवेन्द्र ईंगले पिता पकलू ईंगले उम्र 21 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास थाना सिटी कोतवाली को जूना बिलासपुर में घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपी से मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी रथीन्द्रनाथ के घर के सामने से मोटर सायकल क्र सीजी 10 ए.जी.9495 को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशान देही पर उसके घर एक अन्य मोटर सायकल सीजी 04 सी.व्ही. 1320 को बरामद किया गया । इसके अलावा अन्य चार बाइक भी जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उत्तम साहू, उनि बसंत कुमार साहू उनि ओम प्रकाश कुर्रे (मोपका चौकी प्रभारी) सउनि सहेत्तर कुर्रे, आर. रंजीत खाण्डे, रत्नाकर राजपूत, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *