कांगेस की भ्रष्ट सरकार से अब जनता उब चुकी-ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितम्बर को साइंस कालेज मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे

कांगेस की भ्रष्ट सरकार से अब जनता उब चुकी-ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितम्बर को साइंस कालेज मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित 22 विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, एवं महामंत्रियों की बैठक में कहा कि कांगेस की भ्रष्ट सरकार से अब जनता उब चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत के साथ बनने वाली है। आज उन्होंने 9 जिलों बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, बलौदा बाजार, मरवाही, कवर्धा और रायपुर ग्रामीण के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को संबोधित कर रहे थे।
श्री माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितम्बर को दोपहर 2 बजे साइंस कालेज मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया, उन्होंने इस आमसभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का आव्हान किया। उन्होंने इसके लिए सभा में उपस्थित सभी नेताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में तन-मन से जुट जाने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन साय ने सभी लोगों से बुथ सशक्ति करण अभियान में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जायेगा। कार्यकर्ता निरंतर अपने बुथ में संपर्क अभियान चलाते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने किया। इस अवसर पर सह प्रभारी नितिन नवीन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक रजनीश सिंह, पुन्नु लाल मोहले आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पौने पांच वर्षों के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया। जनता अब उनसे उब चुकी है और सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। कांग्रेस विधायकों ने लूट मचा रखी है। गरीबों को आवास योजना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होकर रहेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।
श्री माथुर ने कहा कि भाजपा के भावी उम्मीदवारों की सूची तैयार हो गई है चुनाव समिति की बैठक में शीघ्र ही इसे हरी झंडी दी जायेगी। केवल जीवने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सर्वाधिक संख्या में टिकट दी है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *